जन्मतिथि से जानिए रिटायरमेंट के बाद कैसा रहेगा जीवन, 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग नई ची
जन्मतिथि से जानिए रिटायरमेंट के बाद कैसा रहेगा जीवन, इन दो लोगों की बड़ी चिंता
Last Updated:
Numerology Retirement: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके व्यक्तित्व, जीवन के उद्देश्य और रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के बारे में कई बातें बता सकती है. हर जन्मांक में एक खास ऊर्जा होती है, जो विशेषज्ञों के मुताबिक, सामाजिक आदतों, जीवनशैली और भावनात्मक जरूरतों को प्रभावित करती है. अंक ज्योतिष से आप जान सकते हैं कि आपका जन्मांक रिटायरमेंट के बाद आपकी जिंदगी को कैसे प्रभावित कर सकता है.
Numerology Retirement: रिटायरमेंट जीवन का वह पड़ाव है, जब जिम्मेदारियां कम होकर आत्मचिंतन, सुकून और अपने सपनों को जीने का समय मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जन्मतिथि आपके रिटायरमेंट के बाद के जीवन का संकेत दे सकती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि से आपके स्वभाव, पसंद, सोच और आने वाले समय की झलक मिलती है. इसी आधार पर यह समझा जा सकता है कि रिटायरमेंट के बाद आपका जीवन कितना व्यस्त, शांत, आध्यात्मिक या आनंद से भरपूर रहेगा. आगे हम जन्मतिथि के आधार पर रिटायरमेंट के बाद के जीवन की संभावनाओं को समझेंगे…

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी सूर्यदेव हैं. मूलांक 1 वालों की रिटायरमेंट लाइफ एक्टिव और स्वतंत्र रहने वाली है. कई लोग रिटायरमेंट के बाद भी अपने पैशन प्रोजेक्ट्स, लीडरशिप रोल या बिजनेस में एक्टिव रह सकते हैं. इनके लिए सामाजिक प्रभाव और आर्थिक फोकस रिटायरमेंट के बाद भी बना रह सकता है.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस अंक के स्वामी चंद्रमा हैं. मूलांक 2 वाले शांत और भावनात्मक रूप से संतुष्ट रिटायरमेंट की उम्मीद कर सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग परिवार, पोते-पोतियों और करीबी दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं. इन्हें शांत माहौल और आध्यात्मिक गतिविधियां आकर्षित कर सकती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस अंक के स्वामी गुरु ग्रह हैं. मूलांक 3 वालों की रिटायरमेंट लाइफ काफी एक्टिव और सोशल रहने वाली है. ये लोग खूब यात्रा कर सकते हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं और लेखन, संगीत या पढ़ाने जैसे क्रिएटिव शौकों में व्यस्त रह सकते हैं.

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. मूलांक 4 वाले लोग रिटायरमेंट में भी अनुशासन और स्थिरता को महत्व देते हैं. ये लोग पैसों और डेली रूटीन को बहुत अच्छे से मैनेज करते हैं. इनके पास प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, गार्डनिंग या अनुशासित जीवन जीने के लिए समय होता है.

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं. मूलांक 5 वाले लोग एडवेंचरस और फ्री-स्पिरिटेड माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग रूटीन रिटायरमेंट लाइफ में नहीं बंधते बल्कि यात्रा, नई चीजें एक्सप्लोर करने और नए अनुभव लेने में विश्वास रखते हैं. ये लोग आमतौर पर सोशल और एनर्जेटिक रहते हैं.

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी शुक्रदेव हैं. मूलांक 6 वाले लोग आरामदायक और परिवार केंद्रित रिटायरमेंट की उम्मीद कर सकते हैं. ये लोग घर को सुंदर बनाना, अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और कम्युनिटी या चैरिटी वर्क में हिस्सा लेना पसंद करते हैं.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी केतु हैं. मूलांक 7 वाले लोग रिटायरमेंट के बाद एकांत और आध्यात्मिकता की ओर झुक सकते हैं. ये लोग अपना समय पढ़ने, मेडिटेशन करने, धार्मिक स्थानों की यात्रा करने या गहरे दार्शनिक विषयों में रुचि लेने में बिता सकते हैं. इन्हें शांत जीवन पसंद आता है.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं. मूलांक 8 वाले लोग महत्वाकांक्षी और आर्थिक रूप से अनुशासित होते हैं. रिटायरमेंट के बाद भी ये लोग बिजनेस, इन्वेस्टमेंट या दूसरों को मेंटर करने में एक्टिव रह सकते हैं. ये लोग लॉन्ग टर्म सिक्योरिटी और विरासत बनाने के बारे में सोचते हैं.

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी मंगल देव हैं. मूलांक 9 वाले लोग रिटायरमेंट के बाद दूसरों की मदद करने और समाज से भावनात्मक रूप से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग चैरिटी वर्क, युवाओं को गाइड करने या मानवता से जुड़े कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.


