दूसरों के घर में जाकर काम करेगी आपकी पत्नी, मिथुन राशि के लिए आज इतना बुरा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 3 June 2026 : आज बुध और शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है. ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से परिध, भद्र और लक्ष्मी नारायण योग का एक बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि कालसर्प दोष की वजह से आज का दिन कुछ मामलों में सकारात्मक रहेगा, कुछ मामलों में नकारात्मक साबित हो सकता है. इस योग में जातक स्थानीय क्षेत्र में तो ज्यादा कुछ नहीं कर पाते, लेकिन विदेश जाकर भारी तरक्की हासिल करते हैं
Aaj Ka Mithun Rashifal 3 June 2026/देहरादून. आज 3 जून, बुधवार का दिन है. यह मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद खास और उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज बुध और शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है. ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से आज के दिन परिध योग, भद्र राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग का एक बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है. बुध और शुक्र के आपस में स्थान बदलने के कारण इन दिनों मौसम में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि इस गोचर के प्रभाव से जहां एक तरफ मिथुन राशि के जातकों के लिए विदेश में करियर बनाने और तरक्की पाने के शानदार अवसर खुलेंगे, दूसरी तरफ उनके निजी जीवन में बड़ी चुनौतियां भी आ सकती हैं.
ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, इस समय कालसर्प दोष भी प्रभावित रहेगा क्योंकि चंद्रमा गोचर से बाहर चल रहा है. इस मिले-जुले प्रभाव के कारण कई मिथुन जातकों के लिए यह समय जहां कुछ मामलों में सकारात्मक रहेगा, कुछ मामलों में नकारात्मक साबित हो सकता है.
दूसरों को मिलेगा आपकी मेहनत का फल
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि ‘परिध’ का सीधा अर्थ है कि आप अपने जन्मस्थान से जितना दूर जाएंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी. यही कारण है कि इस योग में जातक अपने स्थानीय क्षेत्र में तो ज्यादा कुछ नहीं कर पाते, लेकिन विदेश जाकर भारी तरक्की हासिल करते हैं क्योंकि इसके बॉर्डर राहु-केतु हैं. हालांकि, इस योग में भाग्य अक्सर दूसरों पर मेहरबान होता है, जिससे जातक का जीवन दूसरों के प्रभाव से संचालित होने लगता है. आप मेहनत खुद करते हैं, लेकिन उसका आर्थिक लाभ दूसरों की जेब में चला जाता है.
मुश्किल वक्त आने जा रहा
ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, अगर किसी मिथुन राशि के जातक की कुंडली में जन्म से ही यह योग मौजूद हो तो उसके परिवार को बहुत ही मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ता है. यहां तक कि ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि जातक की पत्नी को दूसरों के घरों में जाकर काम करना पड़े. ऐसे जातकों को जीवन के हर मोड़ पर कड़ा संघर्ष करना पड़ता है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


