इन राशि वालों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी परेशानी!
Last Updated:
Ayodhya News: जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रहो का गोचर होने जा रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशि की जातक के लिए सकारात्मक रहेगा, तो कुछ राशि के जातक नकारात्मक रहेगा. आइए जानते हैं कि जून का महीना किन राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल लाएगा.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश दुनिया पर भी रहता है. ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार जून का महीना शुरू हो चुका है और ग्रह नक्षत्र के आधार पर जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है. इसका प्रभाव कुछ राशि की जातक के लिए सकारात्मक रहेगा तो कुछ राशि के जातक नकारात्मक रहेगा. ऐसी स्थिति में किस राशि के जातक को सावधान रहने की जरूरत है, चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, 2 जून को जहां देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं 8 जून को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे और इसी दिन बुध ग्रह भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 14 जून को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहेगा. लेकिन मिथुन राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि के जातक को धन हानि हो सकती है, करियर में रुकावट आ सकती है, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेगी. ऐसी स्थिति में इन राशि के जातक को सावधान रहने की जरूरत है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए जून का महीना बेहद तनावपूर्ण रहेगा. आर्थिक नुकसान हो सकता है, बने हुए काम विलंब से पूरे होंगे. धैर्य बना कर रखें, वरना आर्थिक क्षति पहुंचेगी. मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे, इसलिए सावधान रहें और वाणी पर संयम रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा. कार्य क्षेत्र अथवा परिवार में किसी भी तरीके का विवाद होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेगी. करियर के क्षेत्र में असफलता रहेगी. परिवार में ग्रह क्लेश रहेगा और शादीशुदा जीवन भी तनावपूर्ण होगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातक के लिए यह समय विषम परिस्थितियों वाला होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही, धन उधार लेने अथवा देने से बचना होगा. वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न होगी और कर्ज में इजाफा होगा.
ऐसे अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मकर राशि, वृश्चिक और मिथुन राशि के जातक को जून के महीने में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी महाराज की आराधना करनी चाहिए. भगवान विष्णु के मंत्र का अनुसरण करना चाहिए. सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए, पीला फूल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रह नक्षत्र के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


