साप्ताहिक राशिफल: तुला समेत 6 राशियों को जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे तरक्की के कई मौके,

साप्ताहिक राशिफल: तुला समेत 6 राशियों को जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे तरक्की के कई मौके,

Weekly Horoscope 1 To 7 June 2026: जून का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह 12 साल बाद गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं तो मंगल ग्रह स्वराशि में रहेंगे. साथ ही बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. वहीं मिथुन राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति बन रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. शुभ योग के निर्माण का फायदा मिथुन, सिंह, तुला समेत 8 राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है. वहीं वृषभ, कन्या समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जून का पहला सप्ताह 1 से 7 जून मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा क्योंकि मंगल ग्रह शुभ स्थिति में आपकी ही राशि में विराजमान हैं. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे. परिजनों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. धन लाभ के लिहाज से सप्ताह आपको लाभ देगा और अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग को अपने परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा. माताजी से लाभ मिल सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह थोड़ी परेशानी दे सकता है. इस समय आपकी राशि में सूर्य ग्रह विराजमान हैं. इस सप्ताह आप किसी बात को लेकर परेशान बने रह सकते है और आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका भी बन रही है. अधिकमास की वजह से इस सप्ताह परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और परिवार पर ध्यान दें. कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें, कामकाज के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

मिथुन राशि वालों को जून के पहले सप्ताह धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है. आपकी राशि में फिलहाल बुध ग्रह विराजमान हैं और शुभ फल दे रहे हैं. इस सप्ताह सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकती है और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही मकान जमीन तथा वाहन से संबंधित कोई निर्णय भी ले सकते हैं. सेहत को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा और कोई खास व्यक्ति घर पर आ सकता है. छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में गुरु ग्रह गोचर करने वाले हैं. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से आपके इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में मौज-मस्ती से कार्य पूरे करेंगे और अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हैं तो आपकी टेंशन दूर होगी. सप्ताह के अंतिम भाग में आप मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते है और कोई उपहार भी मिल सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Singh Weekly Rashifal)

सिंह राशि वालों जून के पहले सप्ताह भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. आप हर मामले में काफी एक्टिव नजर आएंगे और किसी खास व्यक्ति से जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा. इस सप्ताह आपके धन कोष में वृद्धि हो सकती है और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. माता-पिता और संतान की सेहत में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए जून का पहला थोड़ा मानसिक तथा शारीरिक कष्ट देने वाला साबित हो सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. नौकरी वर्ग के जातकों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. इस सप्ताह नकारात्मक विचारो से दूर रहने की सलाह रहेगी और किसी भी तरह के विवाद से बचें. माता से लाभ मिल सकता है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम की आवश्यकता महसूस होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और किसी तीर्थस्थल पर जाने का मौका भी मिलेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों जून के पहले सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेगी. इस सप्ताह दैनिक कार्यों में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा और सुखों में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और गर्मियों की छुट्टी के लिए कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. व्यापारिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है और किसी खास व्यक्ति से जान-पहचान बढ़ेगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का पहले सप्ताह धन का लाभ देने वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी फिलहाल स्वराशि में विराजमान हैं. इस सप्ताह आपको पुरानी चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों में राहत मिल सकती है. कामकाज की तलाश कर रहे जातकों को इस सप्ताह कुछ अच्छे विकल्प मिल सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी. लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह इस सप्ताह खत्म हो जाएगी. पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण व्यतीत होगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर अधिक परिश्रम कर सकते हैं.

धनु साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों को जून का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. आपकी राशि पर फिलहाल शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने कामकाज बेहद सावधानी से करें, ऑफिस में साथ काम करने वालों से परेशानी हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है. छात्र वर्ग को पिता या गुरुजनों की मदद से किसी समस्या का समाधान मिलेगा. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें.

मकर साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. सप्ताह के मध्य भाग में जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका बन रही है या उनकी सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते है. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला बना रहेगा. इस सप्ताह वाणी की कटुता से बचें अन्यथा वाद विवाद होने की आशंका बन रही है. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. धन खर्च की अधिकता रहेगी.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह लाभ और सफलता देने वाला रहेगा. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा और जरूरी निर्णय भी आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. इस सप्ताह पराक्रम के बल पर कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और यात्रा का योग बनेगा. सप्ताह के मध्य भाग में कुछ व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं और धन का लेन देन करते समय सतर्कता रखें. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको इंतजार करना पड़ सकता है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मीन राशि वालों को जून के पहले सप्ताह परिजनों का अच्छा सपॉर्ट प्राप्त होगा. इस सप्ताह संतान द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है और सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बिजनेस में इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है और किसी कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न भी रहेगा. लव लाइफ के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है और अपने घरवालों को इस मामले में जानकारी भी दे सकते हैं. सेहत से जुड़ी समस्या में आपको राहत मिलेगी और घर के बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं.

Source link

You May Have Missed