घर में नहीं टिकता पैसा, रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? तो ये पेड़ रखे घर के इस कोने में

घर में नहीं टिकता पैसा, रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? तो ये पेड़ रखे घर के इस कोने में

Last Updated:

Astro Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख, शांति और धन-दौलत की बरकत बनी रहे. लेकिन कई बार लगातार कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता और परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर कलह या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है. अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका एक बेहद आसान और अचूक उपाय बताया गया है.

रांची के जाने-माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार, घर में ‘नवरत्न पेड़’ रखना इन सभी समस्याओं का एक जबरदस्त समाधान हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह पेड़ कैसे काम करता है और इसे घर की किस दिशा या कोने में रखना चाहिए.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि इस विशेष पेड़ में नवग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु से जुड़े सभी मूल्यवान रत्न या उनके उप-रत्न जड़े होते हैं. जैसे शुक्र के लिए डायमंड (हीरा) या शनि के लिए नीलम.

इस पेड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति अपने घर में ला सकता है। इसके लिए किसी विशेष राशि या कुंडली दिखाने की आवश्यकता नहीं होती। चाहे किसी का शुक्र कमजोर हो या शनि मजबूत, यह पेड़ हर किसी के लिए समान रूप से कारगर साबित होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नवरत्न पेड़ को घर में स्थापित करने के लिए ज्योतिष में एक निश्चित नियम बताया गया है. मुख्य स्थान: इस पेड़ को घर के उस कोने या स्थान पर रखें जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ इकट्ठा होते हों (जैसे लिविंग रूम). कार्यस्थल या स्टडी टेबल: यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं या बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, और आपका दिन का 8 से 10 घंटा एक ही जगह बीतता है, तो आप इसे अपनी उस डेस्क पर भी रख सकते हैं.

ज्योतिष आचार्य के मुताबिक, यह पेड़ बाजार से लाकर सीधे रख देने भर से काम नहीं करता, बल्कि इसे ‘प्रोग्राम’ करना पड़ता है। इसकी विधि बेहद सरल है: हर दिन सुबह उठकर स्नान के बाद इस पेड़ के पास बैठें. कम से कम 5 मिनट तक अपने मन के सकारात्मक भाव और इच्छाएं इस पेड़ के सामने दोहराएं. पेड़ को कहें ‘आज मेरे घर में सुख-शांति रहे, धन की बरकत हो और कोई लड़ाई-झगड़ा न हो.’

यह पेड़ आपके आस-पास की एनर्जी को सोखता है. इसलिए इसके सामने भूलकर भी कभी चिल्लाएं नहीं, रोएं नहीं और न ही कोई नकारात्मक बात कहें. अगर आप इसके सामने नेगेटिव बोलेंगे, तो यह वैसा ही परिणाम देने लगेगा. इसके विपरीत, हमेशा पॉजिटिव रहने से यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन की तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. बता दें कि यह नवरत्न पेड़ आपको किसी भी बड़े और प्रामाणिक रत्न स्टोर में आसानी से मिल जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed