मकर राशि पर मेहरबान सूर्य देव! घर से निकलने से पहले करें यह छोटा सा उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 31 May 2026: मकर राशि के लिए रविवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेत लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण परिवार का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति के योग बन सकते हैं। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना करना मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और घर से बाहर निकलते समय गुड़ की एक छोटी डली मुंह में रखकर निकलें। ऐसा करने से भाग्य मजबूत होने, सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने और कार्यों में सफलता मिलने की मिलेगी.
Aaj Ka Makar Rashifal: पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुमार आज 31 मई, रविवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन, आत्मविश्वास और आर्थिक पक्ष पर देखने को मिलेगा. आज का दिन नई उम्मीदों और सुखद समाचारों के संकेत दे रहा है. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है और घर का माहौल भी उत्साह से भरा रहेगा.
आर्थिक मामलों में आज आप पहले से अधिक सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी. रुके हुए कार्यों को गति मिलने के संकेत हैं. हालांकि रविवार होने के कारण नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि के योग नहीं बन रहे हैं, फिर भी आने वाले दिनों की योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहेगा.
मकर राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ
आज परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा. कामकाज और व्यवसाय की व्यस्तताओं से समय निकालकर आप परिवार की जरूरतों और जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. घर के सदस्यों के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा. किसी पारिवारिक सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. रिश्तों में मधुरता और आपसी सहयोग बना रहेगा.
मकर राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. नियमित दवाइयों का समय पर सेवन करें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. सुबह की सैर, योग और हल्का व्यायाम आपके लिए लाभदायक रहेगा. आत्मविश्वास आज आपके भीतर भरपूर रहेगा और इसी आत्मविश्वास के बल पर आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे.
मकर राशि वाले करें आज ये अचूक उपाय
रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा. सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और घर से बाहर निकलते समय गुड़ की एक छोटी डली मुंह में रखकर निकलें। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


