दैनिक राशिफल: आज कर्क को भाग्य का साथ, तुला की होगी उन्नति, मीन न लें जोखिम
Today Horoscope 30 May 2026: आज का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए आज महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. किसी राशि को भाग्य का साथ मिलेगा तो किसी को सावधानी बरतने की जरूरत है. कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, लेकिन करियर और धन से बड़े फैसले लेने से बचना होगा. तुला राशि के जातकों को उन्नति और सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. वहीं मीन राशि के लोगों को जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने की सलाह दी गई है. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की पूजा कल्याणकारी रहेगी. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानिए आज का विस्तृत दैनिक राशिफल और ग्रहों का प्रभाव.
मेष का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है. दिनचर्या में सुनियोजित ढंग से कार्य करने और प्रयत्नशील बने रहने पर ही सफल रहेंगे. दोपहर के बाद कुछ आलस और हताशा महसूस हो सकती है, जिनको अपने कामों के आड़े ना आने दें. जॉब और व्यापार दोनों में ही गतिशीलता रहेगी. धन आगमन और वृद्धि के योग बन रहे हैं. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. विवाह के लिए कोई प्रस्ताव भी आ सकता है. विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, इसके चलते कुछ संघर्ष मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज भगवान विष्णु का ध्यान करें. भाग्य का साथ 60% है.
वृषभ का राशिफल
आज का दिन मान-सम्मान और यश में वृद्धि के साथ नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा. आज किसी पुराने विवाद या तनाव को बढ़ने ना दें. कोर्ट-कचहरी के मामलों से सजग रहें. व्यापार की अपेक्षा जॉब में आज अधिक संतुष्टि रहेगी. व्यापारिक वर्ग को आज निर्णय लेते समय सजगता रखने की आवश्यकता है. धन के अपव्यय से बचें. जॉब में नई संभावनाएं हैं और तरक्की के रास्ते खुलेंगे. रिश्तों में भी आज आपसी समझ की अधिक आवश्यकता है. स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% है.
मिथुन का राशिफल
आज का दिन उच्च मनोबल से कार्य करने का है. आज टारगेट बेस कार्य करने की प्रवृत्ति को बढ़ाएं, नहीं तो दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकल सकता है. आज का दिन आपको थोड़ी मेहनत जरूर करवाएगा, पर आर्थिक उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए आज धन लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं. जॉब में थोड़ी सतर्कता से कार्य करें, निश्चित सफल रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से उतार-चढ़ाव मिल सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, सूर्य अस्त के बाद कुछ परेशानी हो सकती है. आज भगवान राम का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 67% है.
कर्क का राशिफल
आज का दिन आर्थिक लाभ और नए अवसर प्रदान करेगा, पर इसके लिए आज अपनी सकारात्मक सोच को बढ़ाना होगा. व्यर्थ में लोगों की बातों में आकर अपने मार्ग से विचलित ना हों. कामों में आज थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है, पर आपकी लगन और निरंतरता निश्चित आपको सफलता प्रदान करेगी. आज कोई बड़े निर्णय लेने से बचें, खासकर आर्थिक पक्ष और जॉब संबंधी. जॉब और व्यापार दोनों में ही गति रहेगी. दोपहर के बाद से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. संतान को आज जरूर समय दें, उनके मनोभावों को जानने का प्रयास करें. रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 74% है.
सिंह का राशिफल
आज का दिन कुछ मिश्रित फल लेकर आ रहा है. आर्थिक पक्ष की उन्नति के साथ-साथ पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज बहुत सजग रहने की आवश्यकता है. भावुकता में आकर आज कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. जॉब में यश और मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य में गति रहेगी. व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलेगा. धनार्जन के स्रोत खुलेंगे, पर कुल मिलाकर आज के दिन उच्च मनोबल के साथ एक संतुलित आचरण ही आपको सफल बना सकता है. जो लोग जॉब के लिए प्रयास करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है. वहीं रिश्तों के लिहाज से आज दिन कमजोर रह सकता है. कोई गलतफहमी तनाव दे सकती है. संतान पक्ष के लिए लाभ और उन्नति के अवसर बनेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% है.
कन्या का राशिफल
आज का दिन सहज और लाभ की स्थितियां लेकर आ रहा है. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें विशेष रूप से आज के दिन का प्रयोग करना चाहिए. विशेष रूप से अपने संपर्क बढ़ाएं. टारगेट बेस प्रयास करना है और नई जॉब की तलाश के लिए भी आज का दिन उत्तम है. सफलता प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग व्यापार में हैं, उनको दोपहर के बाद थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने कार्यों की निरंतरता बनाए रखें. वहीं निवेश को लेकर आज किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें. यात्राओं के योग बन रहे हैं, पर उसमें भी बहुत सजगता की आवश्यकता है. रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% है.
तुला का राशिफल
आज का दिन उत्तम जाएगा, पर आज भ्रम की स्थितियां आपको थोड़ा संघर्ष और तनाव दे सकती हैं, खासकर निवेश और आर्थिक मामलों को लेकर. इसलिए बहुत सजगता से निर्णय लें. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा. प्रयास सफल रहेंगे. उन्नति के अवसर मिलेंगे. मैनेजमेंट का सहयोग रहेगा. वहीं जो लोग व्यापार में हैं, उनके लिए भी गतिशील दिन रहेगा. मान-सम्मान और विस्तार को लेकर आज आप अधिक सजग रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर दिन आज मध्यम जा सकता है. वहीं रिश्तों को परिपक्व बनाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. आज भगवान कृष्ण का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 72% है.
वृश्चिक का राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा. कई कामों को लेकर चलने की प्रवृत्ति हावी होगी, पर कुछ विशेष कामों को लेकर आज घबराहट भी रह सकती है. अपने मनोबल को उच्च करें. अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें. तभी आज आप सफल हो पाएंगे. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का दिन होगा. अपने कामों को आप सफलता से कर पाएंगे. आज आपको सकारात्मक दृष्टिकोण और उच्च मनोबल की जरूरत है. व्यापारिक वर्ग के लिए भी लाभ की स्थितियां रहेंगी. संतान पक्ष के लिए आज दिन थोड़ा मध्यम जा सकता है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर आज सहजता रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज वित्तीय मामलों को लेकर जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% है.
धनु का राशिफल
आज का दिन विस्तार और वृद्धि का रहेगा. नई संभावनाओं का उदय होगा. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर तनाव मिल सकता है. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें विशेषकर आज आधिकारिक वर्ग को लेकर सजग रहना चाहिए. नए अवसर प्राप्त होंगे. सहजता और लगन ही आपको आपके मुकाम तक पहुंचा पाएगी. व्यापारिक वर्ग के लिए कई सारे अवसर सामने आएंगे, जिसमें सोच-समझकर निर्णय लें. निश्चित लाभ की स्थितियां मिलेंगी. आज संतान पक्ष को लेकर कुछ अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है. स्वास्थ्य के लिए आज का दिन उत्तम है. पारिवारिक रिश्तों में भी सहजता रहेगी. आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% है.
मकर का राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. अपनी तार्किक शक्ति और सकारात्मक सोच से अपने कामों को आप बेहतर ढंग से कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में कामों का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है. जो लोग जॉब में हैं, आज के दिन का उपयोग करें. थोड़ा संघर्ष रह सकता है, पर निश्चित तौर पर सफलता अर्जित करेंगे. नए प्रयास करने का दिन है. नए लोगों से मिलने का दिन है. अपने टारगेट को अचीव करने के लिए प्रयत्नशील रहें, निश्चित सफल रहेंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल है. धनागमन की स्थितियां बन रही हैं. व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों को लेकर आज थोड़ा उतार-चढ़ाव मिल सकता है. अत्यधिक उम्मीदें रिश्तों में अनबन की स्थिति बना सकती हैं. वहीं स्वास्थ्य को लेकर दिन अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% है.
कुंभ का राशिफल
आज पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे. पुरानी चली आ रही अड़चनों का निदान मिलेगा. वहीं कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जो लोग जॉब में हैं, उनको कुछ तनाव और घबराहट जैसी स्थितियां रह सकती हैं. इसलिए आज अधिक सजगता और सकारात्मक सोच से अपने कार्यों को लें. नए लोगों से संपर्क बनाने का प्रयास करें. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश और विस्तार के लिए नई संभावनाओं का उदय होगा. यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा. आज के दिन को सफल बनाने के लिए निराशा से बचें. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% है.
मीन का राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यों में गति रहेगी. नए अवसर प्राप्त करने के लिए प्रयास कुछ अधिक करने पड़ सकते हैं. खासकर जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अपने आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए. आज व्यापारिक वर्ग के लिए विस्तार का दिन रहेगा. भ्रम की स्थिति आपको निर्णय लेने में विलंब कर सकती है, इसलिए बहुत सोच-समझकर दूरगामी दृष्टि से निर्णय लें. आज भाग्य का साथ रहेगा. आलस्य और निराशा से बचें. पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से निकटता बनेगी. संबंध सुधरेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. जोखिम उठाने से बचें. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% है.


