आज रवि योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 May 2026: आज रवि योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल त्रयोदशी तिथि, स्वाति नक्षत्र, तैलित करण, परिघ योग, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह 10 बजकर 38 मिनट से कल प्रात:काल तक है. इस योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होने से दोष मिट जाते हैं. ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं, यह योग शुभ फलदायी होता है. यदि आप शुक्रवार व्रत हैं, तो दिन दैनिक पूजा कर लें और शाम को लक्ष्मी पूजा करें.
सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और गणेश जी की स्थापना करें. उनकी अक्षत्, फूल, चंदन, धूप, दीप आदि से पूजा करें. मोदक, लड्डू, सफेद बर्फी, बताशे, फल आदि का भोग लगाएं. शुक्रवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें या श्री सूक्त का पाठ करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, संपत्ति और सुख में वृद्धि होगी. कुंडली में शुक्र दोष है तो आप सफेद वस्त्र, चावल, दही, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. इससे शुक्र मजबूत होगा. आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 मई 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 09:50 ए एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- स्वाति – 10:38 ए एम तक, फिर विशाखा
आज का करण- तैतिल – 09:50 ए एम तक, गर – 10:52 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- परिघ – 04:36 ए एम, मई 30 तक, उसके बाद शिव
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- तुला
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:13 पी एम
चन्द्रोदय- 05:43 पी एम
चन्द्रास्त- 04:09 ए एम, 30 मई
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
रवि योग: 10:38 ए एम से 05:24 ए एम, 30 मई
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
अमृत काल: 03:33 ए एम, 30 मई से 05:19 ए एम, 30 मई
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, 30 मई
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:24 ए एम से 07:08 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:08 ए एम से 08:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:19 पी एम से 02:02 पी एम
चर-सामान्य: 05:29 पी एम से 07:13 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:46 पी एम से 11:02 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, 30 मई
अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:51 ए एम, 30 मई
चर-सामान्य: 02:51 ए एम से 04:08 ए एम, 30 मई
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:08 ए एम से 08:52 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 12:46 पी एम से 01:42 पी एम
यमगण्ड- 03:46 पी एम से 05:29 पी एम
राहुकाल- 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
नन्दी पर – 09:50 ए एम तक, उसके बाद भोजन में.


