जून की वो 5 लकी राशियां, जिनके धन की टेंशन होगी दूर, बोनस साथ बढ़ेगी सैलरी

जून की वो 5 लकी राशियां, जिनके धन की टेंशन होगी दूर, बोनस साथ बढ़ेगी सैलरी

Last Updated:

Lucky Zodiac Signs June 2026: जून 2026 का महीना वृषभ समेत 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों को नई नौकरी, प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. इसके साथ धन और संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं.

Zoom

जून 2026 की 5 लकी राशियां (Photo: AI)

June 2026 Lucky Zodiac Signs: 3 दिन बाद से जून 2026 का प्रारंभ होने जा रहा है. इस महीने में देवों के गुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि में होगा, वहीं ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तो भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश होगा. ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे तो जून के अं​त में कर्क राशि में बुध का प्रवेश होगा. 5 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से जून का महीना महत्वपूर्ण हो गया है. जून में ऐसी 5 राशियां हैं, जिनके जातक बेहद भाग्यशाली होंगे. उनके धन संकट की टेंशन दूर होगी, तो वहीं नौकरी और बिजनेस में भी लाभ की स्थितियां बनेंगी. सैलरी बढ़ने के साथ बोनस का भी लाभ मिल सकता है.

जून 2026 की 5 लकी राशियां

वृषभ: जून 2026 में वृषभ राशिवालों को अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है. इस महीने आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और आप पहले से अधिक बचत कर पाएंगे. लेकिन आपको फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा. गुरु की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है, जिसमें पद और वेतन दोनों बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. बिजनेस करने वालों को यात्राओं से लाभ होगा. लव लाइफ और सेहत अच्छी रहेगी.

मिथुन: मिथुन वालों के लिए जून का महीना लकी साबित होगा. व्यापारी वर्ग को मुनाफा ​और नई डील का लाभ होगा. हालांकि वर्क लोड से तनाव हो सकता है. जो लोग अभी तक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनको बॉस से खुशखबरी मिल सकती है. प्रयास करेंगे तो आपको अच्छी नौकरी भी मिल सकती है. पिता की संपत्ति से आपको धन लाभ हो सकता है, वहीं आपका कोई पुराना निवेश अच्छा रिर्टन दे सकता है. इस माह धन का संकट नहीं रहेगा.

कर्क: जून 2026 में कर्क राशिवालों को नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त होंगे. गुरु का राशि परिवर्तन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है. प्रमोशन के अलावा किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. इस माह आप कोई प्रॉपर्टी लेने पर विचार कर सकते हैं. ​वर्तमान जॉब में तबादला हो सकता है या फिर विदेश यात्रा भी कर सकते हैं. आमदनी तो अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बहुत रहेंगे. अहंकार और टकराव से बचें, दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

कन्या: जून में कन्या राशि के लोगों के लिए जॉब चेंज करने की स्थितियां बन रही हैं. आपको कोई प्रस्ताव मिले, तो उसे सोचविचार फैसला करें. हालांकि आपको मेहनत करनी होगी, निराश न हों. जून में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, धन लाभ के सुंदर योग बने हैं. अचानक से आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में शुक्र का प्रभाव होगा, जो रोमांस और अपनापन बढ़ाएगा. रिश्ते मधुर रहेंगे.

तुला: जून 2026 तुला वालों के लिए भी शुभ फलदायी होगा. करियर में आप अपने लक्ष्यों को हासिल करनें में सफल होंगे. दोस्तों और सहकर्मियों से मदद मिलेगी. बॉस काम की तारीफ करेंगे. इस समय में पूजा पाठ, धार्मिक यात्रा कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल है, लाभ कमाएंगे. विदेश से जुड़े काम या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. यह महीना आपके करियर में उन्नति प्रदान करेगा. धन की चिंता दूर होगी क्योंकि सैलरी या आमदनी बढ़ सकती है. निवेश का सुनहरा ​मौका मिल सकता है. जो लोग सिंगल हैं, उनकी शादी पक्की हो सकती है या फिर लव पार्टनर मिल सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed