सिंह राशि वालों आज सावधान! कार्यों में रुकावट, बढ़ेगा खर्च, इस क्षेत्र में ज्यादा खतरा
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मन में अस्थिरता और बेचैनी बनी रह सकती है, जिससे कार्यों में रुकावट आने की संभावना है. हालांकि, धैर्य और संयम के साथ काम लेने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बन सकती हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 28 May 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, गुरुवार, 28 मई 2026 को द्वादश तिथि के साथ उत्तरा और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मन में अस्थिरता और बेचैनी बनी रह सकती है, जिससे कार्यों में रुकावट आने की संभावना है. हालांकि, धैर्य और संयम के साथ काम लेने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बन सकती हैं.
करियर राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में जरूरत से ज्यादा दबाव लेने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ शांत व्यवहार बनाए रखना लाभदायक रहेगा. यदि धैर्य और समझदारी के साथ काम करेंगे तो दिन अपेक्षाकृत बेहतर निकल सकता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बनी रहेगी. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, उन्हें मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. किराना, कॉस्मेटिक और दैनिक उपयोग से जुड़े कारोबार करने वाले व्यापारियों को लाभ मिलने के योग बन रहे है. ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और पुराने रुके कार्य भी पूरे हो सकते है. हालांकि, भूमि, बिल्डिंग, प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. किसी बड़े निवेश या नए सौदे से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज खर्च अधिक रहने के संकेत है. आय की तुलना में खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि वालों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है. एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतें होने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचना चाहिए और हल्का एवं संतुलित आहार लेना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी अस्थिरता बनी रह सकती है. खासकर वैवाहिक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में भी भावुकता से बचने और रिश्तों को समझदारी के साथ संभालने की सलाह दी गई है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलने से कुछ परेशानियां कम हो सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज लंबी यात्राओं से बचना चाहिए. खानपान में लापरवाही नहीं बरतें और दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें. पीली वस्तुओं का दान करना आज शुभ फलदायी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


