कर्क राशि पर आज वलियान योग मेहरबान! ऑफिस में तारीफ, तो रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 28 May: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से सकारात्मक रहने वाला है. घर के माहौल में शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी. महिलाओं को सुबह के समय कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न बना रहेगा.
Aaj Ka Kark Rashifal 28 May: ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. आज गुरुवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायक माना जा रहा है. आज ज्येष्ठ अधिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार आज कर्क राशि पर वलियान योग का प्रभाव रहेगा, जो कई रुके हुए कार्यों को गति देने वाला साबित हो सकता है. हालांकि राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान नए काम की शुरुआत से बचना शुभ रहेगा.
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से सकारात्मक रहने वाला है. घर के माहौल में शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी. महिलाओं को सुबह के समय कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न बना रहेगा. वहीं व्यापारियों को आर्थिक मामलों और लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है.
लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्तों में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी खास विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है, जिससे भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी. वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात दोबारा रिश्ते को नया मोड़ दे सकती है. शाम के समय भावनात्मक बातचीत मन को सुकून देगी. आज अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, इससे रिश्ते और बेहतर बनेंगे.
नौकरी और व्यवसाय में सतर्कता जरूरी
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य से काम लेने का रहेगा. ऑफिस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें. ऑफिस में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा. किसी भी तरह का बड़ा निवेश सोच-समझकर करें. लेनदेन के दौरान दस्तावेजों की जांच अवश्य करें. हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और व्यापार में धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होगी.
छात्रों के लिए सफलता के संकेत
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. गुरुजनों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी. हालांकि छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल पर ज्यादा समय बर्बाद करने से बचना होगा. यदि समय का सही उपयोग करेंगे तो आने वाले दिनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कला, लेखन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है.
महिलाओं के लिए शुभ समाचार वाला दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. सुबह के समय कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस पर सराहना और सहयोग मिलने के संकेत हैं. वहीं आज महिलाएं धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें और खानपान का ध्यान रखें. भगवान विष्णु की पूजा और चंद्रमा को जल अर्पित करना आज आपके लिए शुभ फलदायी माना जाएगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 1 जबकि शुभ रंग पीला रहेगा.
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


