मिथुन राशि वालों को अचानक मिलेगा रुका हुआ धन, लेकिन करीबी दे सकते हैं धोखा

मिथुन राशि वालों को अचानक मिलेगा रुका हुआ धन, लेकिन करीबी दे सकते हैं धोखा

Last Updated:

Mithun Rashifal Today, 28 May 2026: ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय बुध अस्त है इसीलिए आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मिथुन जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव भी पड़ेगा जिसका कारक धोखा देना है. उन्होंने कहा कि किसी भी दस्तावेजी कार्रवाई को करने से पहले उन्हें ध्यान से जरूर पढ़ ले क्योंकि ऐसे में कोई धोखेबाजी हो सकती है इसके संकेत नजर आ रहे हैं.

Mithun Rashifal Today, 28 May 2026: आज 28 मई यानी गुरुवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन मिथुन जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, मिथुन जातकों का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि मंगल की स्थिति उनके लिए अनुकूल बन रही है. लेकिन आज आपको समझने की भी जरूरत है क्योंकि अचानक आपके सामने धोखे की स्थिति आ सकती है, कोई आपका करीबी आपके साथ चालाकी कर सकता है. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े कामकाज में सावधानी बरतें क्योंकि यहां आपको धोखे मिल सकते हैं.

अपना पैसा लगाते हुए सावधानी जरूर बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें क्योंकि अचानक आपका ही कोई नजदीक वाला इंसान आपको धोखा दे सकता है. उन्होंने कहा कि आप हर किसी पर भरोसा न करें लेकिन आपको अपने संगठन यानी अपने दफ्तर में सबसे मिलजुल कर काम करने की भावना भी अपने मन में रखनी होगी, मैत्री भाव बनाकर रखेंगे तो आपको भविष्य में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे. उन्होंने कहा कि इस समय मंगल मिथुन राशि के सहयोग वाले स्थान पर है इसीलिए वह मिथुन राशि वाले लोगों की लाइफ को ट्रैक पर लाने का काम करेगा.

बुध के अस्त होने से बढ़ेगी उलझन, दस्तावेजी कार्यों में रहें सतर्क
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय बुध अस्त है इसीलिए आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मिथुन जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव भी पड़ेगा जिसका कारक धोखा देना है. उन्होंने कहा कि किसी भी दस्तावेजी कार्रवाई को करने से पहले उन्हें ध्यान से जरूर पढ़ लें क्योंकि ऐसे में कोई धोखेबाजी हो सकती है, इसके संकेत नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा इस समय सूर्य की वृद्धि भावना नामक अवस्था पर है जिसका मतलब है कि आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. इसका सीधा मतलब है कि मिथुन राशि वाले लोगों को गड़े हुए धन मिलने की संभावना भी नजर आ रही है.

अहंकार से बचें और हनुमान जी की करें पूजा
उन्होंने कहा ऐसे में जातकों के अहंकार में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि वाले लोगों को जहां से संभावना नहीं है वहां से भी धन का लाभ होगा तो उनमें ईगो पैदा होगा. उन्होंने बताया कि ऐसा व्यवहार आपके सगे-संबंधियों के साथ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है इसीलिए अहंकार से खुद को बचाइए. आपके लिए खुशखबरी यह है कि आपका रुका हुआ पैसा मिल जाएगा जिसके लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे या जहां से उम्मीद भी नहीं थी वहां से भी आपका फंसा धन आने की संभावना नजर आ रही है. वहीं आज का दिन आपके दांपत्य जीवन में सुख लेकर आएगा. उन्होंने कहा कि अपनी बुद्धि को ठीक रखने के लिए आप हनुमान जी का पूजन करें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed