गुरु प्रदोष 4 राशियों के लिए शुभ, मेष की आर्थिक उन्नति,मीन आज न करें जॉब चेंज!

गुरु प्रदोष 4 राशियों के लिए शुभ, मेष की आर्थिक उन्नति,मीन आज न करें जॉब चेंज!

Today Horoscope 28 May 2026: आज अधिकमास का गुरु प्रदोष व्रत और गुरुवार दिन है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, आज मेष समेत 4 राशिवालों का दिन शुभ फलदायी है. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें आज जरूर प्रयास करना चाहिए. आपकी आर्थिक उन्नति का दिन है. वृषभ को कुछ नया करने और ऊंचाइयां पाने की चाहत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएगी. मान-सम्मान और यश का दिन रहेगा. मीन आज निवेश और भूमि संबंधी कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें. जॉब में परिवर्तन से बचें और वर्तमान जॉब में विरोधी सक्रिय रहेंगे. आज भाग्य का साथ 49% है. भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. जानें आज का दैनिक राशिफल और गुरुवार के उपाय.

मेष का राशिफल
आज आप उत्साहित मन के साथ पराक्रम कर पाएंगे. अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सप्तम हो रहा है और नक्षत्र स्वामी लाभ भाव में विराजमान हैं. अतः आज का दिन आर्थिक उन्नति और व्यावसायिक वृद्धि के लिए अनुकूल रहेगा. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, नई प्लानिंग, नई जॉब या नए व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें आज जरूर प्रयास करना चाहिए. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 78% है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करनी चाहिए.

वृषभ का राशिफल
आज आप अपने करियर को लेकर अधिक सजग रहेंगे. कुछ नया करने और ऊंचाइयां पाने की चाहत आपको सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएगी. मान-सम्मान और यश का दिन रहेगा. हालांकि चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से षष्ठम है और नक्षत्र स्वामी कर्म भाव में विराजमान हैं, इसलिए गलत संगत से बचें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं. उच्च मनोबल के साथ आगे बढ़ें. कर्ज और लेनदेन में बहुत सजग रहें. जॉब और व्यापार दोनों ही अनुकूल रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से दिन में उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.भाग्य का साथ 52% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन का राशिफल
आज कार्यों को लेकर मन उत्साहित रहेगा. स्थितियों में सुधार होगा और सृजनात्मक ढंग से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम होने जा रहा है, वहीं नक्षत्र स्वामी भाग्य स्थान में विराजमान हैं. जॉब को लेकर स्थिति सकारात्मक रहेगी, लेकिन कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए नए अनुभव पाने का दिन रहेगा. सतर्कता के साथ अपने कार्यों में विस्तार दें. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. अपने कामों को और सहज बनाने के लिए आज दिन की शुरुआत भगवान गणेश का नाम लेकर करें. भाग्य का साथ 67% है.

कर्क का राशिफल
आज सुखों में वृद्धि और विस्तार का दिन रहेगा. मन उत्साहित रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में है और नक्षत्र स्वामी अष्टम में विराजमान हैं, जो स्पष्ट करता है कि आज जॉब हो या व्यापार, जोखिम उठाने की प्रवृत्ति और ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा. व्यापार की अपेक्षा जॉब में अधिक सहजता और अनुकूलता मिलेगी. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 59% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य से उत्तम रहेगा. अपने कार्यों में व्यस्तता और पारिवारिक जीवन में कुछ लापरवाही मानसिक तनाव दे सकती है. जॉब और व्यापार दोनों के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. आपके लिए पराक्रम भाव में चंद्रमा का गोचर और नक्षत्र स्वामी का सप्तम भाव में होना आपकी लगन और प्रयत्नशीलता को बढ़ाएगा. कार्य में सफलता और आर्थिक उन्नति के लिए आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% है. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

कन्या का राशिफल
आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है, खासकर आर्थिक उन्नति के लिए नए प्रयास कर सकते हैं. निवेश और धन लाभ को लेकर अच्छी स्थितियां मिल सकती हैं, लेकिन गलत तरीकों और गलत संगत के चलते आज की शुभता खो सकते हैं. सजग रहें. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय और राशि स्वामी का गोचर षष्ठम हो रहा है, इसलिए जोखिम उठाने से बचें. जॉब में कुछ नए चैलेंज मिल सकते हैं. व्यापारिक वर्ग को भी निवेश को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज के दिन की शुभता के लिए भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.

तुला का राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा. नई संभावनाएं मिलेंगी. सामाजिक स्तर पर विस्तार और संपर्क बढ़ेंगे. आज चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि से हो रहा है और नक्षत्र स्वामी आपकी राशि से पंचम में विराजमान हैं. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर कुछ तनाव मिल सकता है. जॉब में संघर्ष रहेगा, वहीं व्यापार मनोनुकूल रहेगा. रिश्तों के लिए दिन मध्यम रह सकता है. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 74% है. आज सूर्य नमस्कार कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का राशिफल
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के लिए व्यय भाव से हो रहा है और नक्षत्र स्वामी चतुर्थ भाव में विराजमान हैं. आज का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापारिक वृद्धि का दिन रहेगा. जॉब को लेकर थोड़ी सजगता रखने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार के परिवर्तन से बचें. निवेश और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन सहज और सरल रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर नसों से संबंधित दिक्कतों को लेकर. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 51% है.

धनु का राशिफल
चंद्रमा आपकी राशि के लिए लाभ भाव से गोचर कर रहे हैं और नक्षत्र स्वामी पराक्रम भाव से गोचर करेंगे. आज का दिन पारिवारिक स्तर पर सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों को लेकर कुछ तनाव महसूस हो सकता है. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अपने टारगेट पूरे करने और अधिकारियों के साथ सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. व्यापारिक विस्तार और वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों के चलते अधिक व्यय तनाव दे सकता है. सजग रहें. भाग्य का साथ 69% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और रिश्तों के बीच सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास करें.

मकर का राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर कर्म भाव से हो रहा है और नक्षत्र स्वामी व्यय में विराजमान हैं. आज किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे. आर्थिक पक्ष में गतिशीलता बनी रहेगी. धन का लेनदेन बना रहेगा. निवेश और लाभ की स्थितियां मिलेंगी. जॉब को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी. व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए सजगता से निर्णय लें. रिश्तों को लेकर उच्च महत्वाकांक्षाएं तनाव दे सकती हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 77% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी ही राशि से हो रहा है और चंद्रदेव आपकी राशि से भाग्य भाव में गोचर करेंगे. आज थोड़ी अधिक मेहनत से सफलता अर्जित कर पाएंगे. जॉब को लेकर सहजता रहेगी और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. अपने कामों को सृजनात्मक ढंग से करने की प्रवृत्ति बनाए रखें. व्यापारिक गति बनी रहेगी और लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता बनाए रखने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे. भाग्य का साथ 68% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन का राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में कई जिम्मेदारियां रहेंगी और आप संतुलित दिमाग से कार्य कर पाएंगे. चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम है और नक्षत्र स्वामी व्यय भाव में विराजमान हैं. आज अपनी सकारात्मक सोच और उच्च मनोबल से कार्य करने में सफल रहेंगे. निवेश और भूमि संबंधी कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें. जॉब में परिवर्तन से बचें और वर्तमान जॉब में विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यापारिक वर्ग को विस्तार मिलेगा और यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आज भाग्य का साथ 49% है. भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed