गजब की माइंड रीडिंग पावर होती है इस मूलांक के जातकों में, देखते ही जान लेते हैं मन की बात!

गजब की माइंड रीडिंग पावर होती है इस मूलांक के जातकों में, देखते ही जान लेते हैं मन की बात!

Mulank 7: कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो बिना कुछ कहे सामने वाले की सोच समझ जाते हैं. कोई झूठ बोल रहा हो, मन में कुछ छिपा रहा हो या फिर कोई मुश्किल आने वाली हो, ये लोग पहले ही उसका अंदाजा लगा लेते हैं. आम भाषा में लोग इसे सिक्स्थ सेंस या माइंड रीडिंग जैसी शक्ति कहते हैं. अंक ज्योतिष में भी कुछ मूलांक ऐसे बताए गए हैं जिनकी इंट्यूशन पावर बेहद तेज मानी जाती है.

खासतौर पर मूलांक 7 के लोग इस मामले में सबसे अलग माने जाते हैं. कहा जाता है कि ये लोग लोगों के इरादों को बहुत जल्दी पहचान लेते हैं और कई बार भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत महसूस कर लेते हैं. यही वजह है कि इन्हें आसानी से धोखा देना मुश्किल होता है.

अंक ज्योतिष में क्यों खास है मूलांक 7
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. इस अंक पर केतु ग्रह का प्रभाव रहता है. ज्योतिष में केतु को रहस्य, अध्यात्म, गहराई और अदृश्य शक्तियों का कारक माना गया है. यही कारण है कि मूलांक 7 वाले लोग सामान्य सोच से थोड़ा अलग नजर आते हैं. इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये किसी भी बात को सतह पर देखकर फैसला नहीं लेते. हर चीज की तह तक जाने की आदत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है. कई बार इनके आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं कि आखिर इन्हें पहले से कैसे पता चल गया.

1. तेज इंट्यूशन पावर बनाती है सबसे अलग
मूलांक 7 के लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनकी इंट्यूशन पावर बहुत स्ट्रॉन्ग होती है, अगर कोई व्यक्ति इनके सामने झूठ बोल रहा हो, तो ये जल्दी पकड़ लेते हैं. कई बार बिना सबूत के भी इन्हें अंदर से एहसास हो जाता है कि कुछ सही नहीं है.

2. लोगों के इरादों को जल्दी समझ लेते हैं
ये लोग सामने वाले की बातों से ज्यादा उसकी बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार को नोटिस करते हैं. इसी वजह से कोई इन्हें आसानी से बेवकूफ नहीं बना पाता. परिवार और दोस्त अक्सर इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं क्योंकि इनके अनुमान कई बार सही साबित होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अध्यात्म और रहस्यमयी चीजों में रुचि
मूलांक 7 वाले लोग अध्यात्म, मेडिटेशन, ज्योतिष और जीवन के गहरे रहस्यों में दिलचस्पी रखते हैं. इन्हें भीड़भाड़ से ज्यादा अकेले समय बिताना अच्छा लगता है. कई लोग इन्हें इंट्रोवर्ट समझते हैं, लेकिन असल में ये अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं.

4. सोचने का तरीका होता है अलग
मूलांक 7 के लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं. यही वजह है कि ये जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते. ऑफिस हो या बिजनेस, ये लोग पहले हर पहलू को समझते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं. इनकी यही आदत कई बार इन्हें सफलता भी दिलाती है. ऐसे लोग रिसर्च, लेखन, अध्यात्म, शिक्षा और क्रिएटिव फील्ड में अच्छा नाम कमाते हैं. इन्हें दूसरों की कॉपी करना पसंद नहीं होता. ये हमेशा कुछ अलग करने की सोच रखते हैं.

5. अच्छी किस्मत और मेहनत दोनों का मिलता है साथ
अंक ज्योतिष मानता है कि मूलांक 7 वालों पर किस्मत भी मेहरबान रहती है. हालांकि इन्हें जीवन में संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन ये हार मानने वालों में से नहीं होते. मुश्किल हालात में भी शांत रहकर रास्ता निकाल लेते हैं. इनकी मेहनत और धैर्य इन्हें धीरे-धीरे सफलता दिलाता है. कई बार शुरुआती जीवन में इन्हें उतनी पहचान नहीं मिलती, लेकिन समय के साथ लोग इनके टैलेंट को समझने लगते हैं.

ये कमजोरियां बन सकती हैं परेशानी
हर इंसान की तरह मूलांक 7 वालों में भी कुछ कमजोरियां होती हैं. ये लोग जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, जिसकी वजह से कई बार तनाव में आ जाते हैं. छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेना भी इनकी आदत हो सकती है. कई बार इनका गंभीर स्वभाव लोगों को रूखा लगने लगता है. जबकि सच यह होता है कि ये लोग अंदर से बेहद संवेदनशील होते हैं. धन कमाने में ये अच्छे होते हैं, लेकिन बचत के मामले में पीछे रह सकते हैं. अगर ये लोग अपनी ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स पर कंट्रोल कर लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को बेहद रहस्यमयी और खास माना गया है. इनकी तेज इंट्यूशन पावर, गहरी सोच और लोगों को समझने की क्षमता इन्हें भीड़ से अलग बनाती है. यही वजह है कि कई लोग इन्हें जन्मजात माइंड रीडर तक मान लेते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed