लग्न में 'अर्धनारीश्वर योग' से मिथुन जातक रहेंगे 'ऑन फायर', क्या कहता राशिफल?
Last Updated:
aaj ka Mithun Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में हर राशि वालों का अपना अलग-अलग दिन होता है. बता दें कि मिथुन राशि वालों का आज का दिन खास होने वाला है. बिजनेस के लिहाज से आज का दिन बंपर मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. आइए ज्योतिष से इस राशि वालों का राशिफल जानते हैं.
देहरादून: आज 27 मई यानी बुधवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज बुध का गोचर सूर्यदेव के साथ वृषभ राशि में होने जा रहा है, जबकि आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र उपरांत चित्रा पर सवार होकर कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग बनेगा, जबकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ जाने से धन योग का संयोग बनेगा. आज बुध और सूर्य की युति भी रहेगी, जिससे बुधादित्य योग बनेगा.
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय मिथुन राशि बुध और शुक्र दोनों ही लग्न में चल रहे हैं और यह राहु से दृष्ट हैं. उन्होंने बताया कि बुद्ध और शुक्र जब राहु से दृष्ट होते हैं, तो इसका मिथुन जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि बुध, जीभ और शुक्र, धन के कारक हैं. उन्होंने कहा कि बृहस्पति को पुरुष जीवात्मा और शुक्र को स्त्री जीवात्मा बोलते हैं. इसलिए इस समय अर्धनारीश्वर योग है, जो मिथुन राशि के ऊपर बना रहा है, जो राहु से दृष्ट है.
आज लोगों की रहेगी नजर
उन्होंने बताया कि शुक्र होने के वजह से स्त्री और धन दोनों ही चीजें ऑनफायर होंगे और मिथुन जातक भी ऑनफायर होंगे. उन्होंने बताया कि शुक्र पर जब राहु की दृष्टि पड़ती है तो उनके जीवन पर लोगों की निगरानी रह सकती है, ऐसे लोग स्टिंग ऑपरेशन का शिकार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की नजर में आप आएंगे. मिथुन जातकों को समझने की जरूरत है, क्योंकि लोगों की नजर और कैमरे आपके जीवन पर रहेंगे. कुछ मामलों में ग्रहों की स्थिति ऐसी बन सकती है कि उन्हें पब्लिसिटी मिल सकती है और वे स्टार बन सकते हैं. शुक्र, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा माना होता है. इस समय मित्र ग्रह यानी बुध के घर में शुक्र के बैठने से इस समय फिल्म इंडस्ट्री या क्रिकेट जगत से जुड़े मिथुन जातकों को प्रसिद्धि मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है.
शुक्र की स्थिति खोलेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि बिजनेस के लिहाज से आज का दिन बंपर मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. दोपहर के बाद जब चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ेगी, तो प्रबल धन योग एक्टिव होगा, जिससे रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे और नए निवेश से लाभ होगा. वहीं राहु के प्रभाव से आज आपकी जुबान से निकले शब्द बहुत मायने रखेंगे. व्यापारिक डील करते समय अपनी भाषा को संयमित और मधुर रखें, वरना बनी बात बिगड़ सकती है.
पार्टनर पर ज्यादा शक करने से बिगड़ सकते हैं रिश्ते
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि लव लाइफ के मामले में मिथुन जातकों के लिए आज का दिन बेहद मिला-जुला रहेगा. शुक्र के प्रभाव से पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण चरम पर होगा और रिश्तों में एक नई ऊर्जा महसूस होगी. उन्होंने कहा कि राहु की दृष्टि के चलते साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस या गलतफहमी पैदा हो सकती है. आपके पार्टनर पर ज्यादा शक करने या उन पर हावी होने की कोशिश न करें. शादीशुदा जातकों के जीवन में जीवनसाथी का सहयोग धन लाभ की वजह बनेगा. उन्होंने कहा कि आज लगातार लोगों की नजरों में रहने और काम के दबाव के कारण शाम तक थोड़ा मानसिक तनाव या सिरदर्द हो सकता है. इसलिए खुद को शांत रखने के लिए ध्यान लगाकर काम करें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


