कर्क राशि वाले आज अपने पार्टनर से कर लें बात, पुराने झगड़े हो सकते हैं शांत!
Last Updated:
Kark Rashifal: हर राशि वालों के जीवन में प्रत्येक दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है. बुधवार, 27 मई का दिन कई राशि वालों के जीवन में संकट लेकर आने वाला है, तो कई राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए 27 मई 2026, बुधवार का दिन कई मायनों में सकारात्मक रहने वाला है. आज ज्येष्ठ अधिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा और बाद में द्वादशी तिथि आरंभ होगी. धार्मिक दृष्टि से आज अधिकमास की कमला एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. साथ ही चित्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग दिन को खास बना रहा है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह योग कुछ मामलों में अचानक लाभ और रुके कार्यों में गति देने वाला माना जाता है. हालांकि दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के लोगों को दिनभर व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर दोपहर के समय किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. हालांकि मेहनत का परिणाम सकारात्मक मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.
कैसा रहेगा लव लाइफ?
पण्डित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वाले के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रहने वाला है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ बेहतर होगी. लंबे समय से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत भी संभव है. विवाहित लोगों के लिए भी दिन सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मानसिक तनाव को कम करेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर अधिक भावुक होने से बचना होगा. शाम के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने या धार्मिक स्थल जाने का योग बन सकता है.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त लेकिन लाभदायक साबित हो सकता है. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं भी अधिक रहेंगी. हालांकि आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होने की संभावना है. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को आज नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. व्यापार में रुकी हुई डील आगे बढ़ सकती है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा. निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता से भरा रहेगा. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं. जो छात्र लंबे समय से किसी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी. हालांकि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा, वरना ध्यान भटक सकता है. वहीं उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे छात्रों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और घरेलू वातावरण सुखद बना रहेगा. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है. गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचना जरूरी होगा. शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशाशूल उत्तर दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार जाप करना शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


