आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी जेब में इन 5 चीजों में से रख लें कोई एक भी च

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी जेब में इन 5 चीजों में से रख लें कोई एक भी च

Last Updated:

Fengshui Tips For Wealth: लगातार बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए एक दिलचस्प दावा सामने आया है. कहा जा रहा है कि अगर आप अपनी जेब में इन 5 चीजों में से कोई 1 चीज भी हमेशा साथ रखें तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. मान्यताओं पर आधारित इस उपाय को लोग तेजी से अपना रहे हैं, हालांकि इसकी प्रभावशीलता पर सवाल भी उठ रहे हैं…

Zoom

Fengshui Tips For Wealth: हम सभी ने कभी ना कभी वो पल महसूस किए हैं जब पैसा दूर का दोस्त लगता है, जो हमें नजरअंदाज कर देता है. जैसे अचानक आए बिल, कार्ड का डिक्लाइन होना या वो निराशा जब बचत उतनी तेजी से नहीं बढ़ती जितनी हम चाहते हैं, जो भविष्य की सोचते हुए हमारे दिमाग को परेशान कर देता है. जैसे तैसे पर्स में पैसा आता भी है तो वह वैसे ही खर्च हो जाता है, जैसे वो आता है. कई बार तो महीने के अंत आते आते तो कर्ज लेने की तक की स्थिति बन जाती है. ऐसे में फेंगशुई कुछ हद तक आपकी मदद कर सकता है. फेंगशुई के अनुसार, कुछ खास चीजें जेब में रखने से आप समृद्धि के साथ जुड़ सकते हैं, ये चीजें धन आकर्षित कर सकते हैं. आइए जानते हैं धन को आकर्षित करने के लिए अपनी जेब में क्या रखें…

लाल धागे से बंधे छह सिक्के
छह सिक्के, जिन्हें लाल या सुनहरे धागे से बांधा गया हो, सिर्फ छुट्टे पैसे नहीं हैं. फेंगशुई में सिक्के धातु तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो समृद्धि और धन के प्रवाह से जुड़ा है. 6 का अंक बहुत शुभ माना जाता है, जो व्यापार में सफलता और अच्छे भाग्य का रास्ता खोलता है. अंक शस्त्र में 6 अंक का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो ऐश्वर्य, समृद्धि, वैभव के कारक ग्रह भी हैं.

तेजपत्ता
साधारण तेजपत्ता एक शक्तिशाली तावीज बन जाता है. यह आसानी से आपके घर पर भी मिल जाएगा. इसके लिए आप तेजपत्ता पर धन संबंधी इच्छा को पेंसिल से लिख दें, फिर इसे मोड़कर अपने सिक्कों या क्रिस्टल के साथ रखें. हर सप्ताह इसे बदलते रहें और पुराने पत्ते को जलाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें और नई बरकत को आमंत्रित करें.

ग्रीन अवेंच्यूरिन
ग्रीन अवेंच्यूरिन को ‘अवसरों का पत्थर’ कहा जाता है, जो आशावाद बढ़ाता है और नए विकास के मौके आकर्षित करता है. इसका चिकना टुकड़ा अपने पैसे या कार्ड के साथ रखें. जब भी आप इसे छुएं, आपकी इच्छा मजबूत होगी कि आप छोटे-बड़े आर्थिक अवसरों को पहचानें और उनका फायदा उठाएं. फेंगशुई का यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बेहद कारगर है.

सिट्रीन क्रिस्टल
सिट्रीन को व्यापारी का पत्थर भी कहा जाता है, जिसमें बरकत की ऊर्जा होती है. जब आप किसी मीटिंग में जा रहे हों, वेतन बढ़ाने की बात कर रहे हों या रोजमर्रा के काम कर रहे हों, तो इसका छोटा टुकड़ा जेब में जरूर रख लें. फेंगशुई के अनुसार, इसकी ऊर्जा रुके हुए धन के प्रवाह को बदल सकती है और जब आप अपने हक की मांग करें तो आत्मविश्वास बढ़ा सकती है.

चावल के दाने
वास्तु के अनुसार, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चावल का यह उपाय भी आपके काम आ सकता है. आप चावल के कुछ दाने पर्स या अपनी जेब में जरूर रखें. अगर आपके खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं या फिर आए दिन फिजूल के कामों में आपका धन खर्च होता रहता है तो पर्स या अपनी जेब में लाल कपड़े में चावल के 5 या 7 दाने अवश्य रखें. ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed