आज तो गजब दिन! सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, रुका धन, यहां से जबरदस्त फायदा, जानें
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: हालांकि ग्रहों की इस अनुकूल स्थिति के बीच आंशिक कालसर्प दोष का प्रभाव भी रहेगा. इसके साथ ही कुंडली में मंगलिक योग बनने से कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.
Aaj Ka Singh Rashifal 26 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार, 26 मई 2026 का दिन मिश्रित लेकिन लाभदायक परिणाम देने वाला रह सकता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सफलता, आर्थिक लाभ और सम्मान के संकेत दे रही है. कन्या राशि उदित हो रही है और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. कुंडली के ग्यारहवें भाव में स्थित शनि सफलता और उपलब्धियों के मजबूत योग बना रहा है, जबकि धन भाव में विराजमान गुरु और शुक्र आर्थिक लाभ तथा शुभ अवसरों का संकेत दे रहे हैं. हालांकि, ग्रहों की इस अनुकूल स्थिति के बीच आंशिक कालसर्प दोष का प्रभाव भी रहेगा. इसके साथ ही कुंडली में मंगलिक योग बनने से कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.
करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यस्थल पर लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलने के योग बन रहे हैं. पिछले समय में किए गए अच्छे कार्यों के आधार पर सम्मान या पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है. चंद्रमा की अनुकूल स्थिति लाभ और उन्नति के संकेत दे रही है. ऐसे में कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति या करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है. उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए मंगलवार का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. ग्रहों का सहयोग मिलने से कारोबार में विस्तार और आर्थिक प्रगति के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
निवेश के लिहाज से भी दिन अनुकूल माना गया है. शुभ समय में किया गया निवेश भविष्य में बेहतर लाभ दे सकता है. विशेष रूप से सफेद और पीले रंग से संबंधित वस्तुओं या क्षेत्रों में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है. हालांकि भूमि, मकान या जमीन से जुड़े बड़े फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज राहत मिलने के संकेत हैं. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें सुधार महसूस हो सकता है. शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा और मानसिक संतुलन भी बना रहेगा. फिर भी खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बाहर का भोजन, तली-भुनी चीजें और अत्यधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें.
पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार में चल रहे पुराने विवाद और मनमुटाव समाप्त होने की संभावना है. आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी और प्रेम संबंधों में भी विश्वास मजबूत होगा. पुराने गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को नई शुरुआत देने का अवसर मिलेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 5 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2, और 8 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज पुरानी और नकारात्मक सोच को छोड़कर नई सोच को अपनाना लाभकारी रहेगा. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और संभव हो तो उन्हें दुर्वा अर्पित करें. हरे मूंग का दान या उपयोग भी शुभ फल देने वाला माना गया है. इन उपायों से दिन अधिक मंगलमय और सफल रह सकता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


