आज का पंचांग: ज्येष्ठ बुढ़वा मंगल व्रत आज, नौतपा का दूसरा दिन, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ
ज्येष्ठ बुढ़वा मंगल व्रत आज, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 May 2026: आज मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह का बुढ़वा मंगल, नौतपा का दूसरा दिन और पुरुषोत्तम मास की एकादशी एक साथ पड़ने से दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है. आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. पंचांग से जानें मंगलवार 26 मई का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन मंगलवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज नौतपा का पहला मंगलवार और ज्येष्ठ बुढ़वा मंगल का व्रत किया जाएगा. आज ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि, हस्त नक्षत्र, वणिज करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा कन्या राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. आज उत्तर का दिशाशूल है. पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और पूरे दिन रवि योग का संयोग मिल रहा है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. पुरुषोत्तम मास की एकादशी तिथि व्रत, जप, ध्यान और दान के लिए अत्यंत उत्तम है. मान्यता है कि इस मास में किए गए पुण्य का लाख गुना फल मिलता है. मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 25 मिनट सुबह होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा. चंद्रोदय दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर और चंद्रास्त 27 मई की देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर होगा. 26 मई को तिथि एकादशी पूर्ण रात्रि तक रहेगी. नक्षत्र हस्त पूर्ण रात्रि तक रहेगा.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाला बुढ़वा मंगल विशेष रूप से हनुमान भक्तों के लिए शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने और सुंदरकांड का पाठ करने से संकट दूर होते हैं तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कई स्थानों पर भंडारे और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया जा रहा है. पंडितों के अनुसार आज ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दिनभर पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए शुभ संयोग बने हुए हैं. धार्मिक कार्यों में भाग लेने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य लाभ मिलने की मान्यता है. पंचांग अनुसार, आज स्नान ध्यान करने के बाद लाल या नारंगी वस्त्र पहनकर रामभक्त हनुमानजी का ध्यान करें. इसके बाद घर के पूजा स्थल पर रामजी के साथ बजरंगबली की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. साथ ही मंदिर में जाकर हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित किया जाता है. इसके बाद पांच चमेली के तेल के दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. तुलसी माला के साथ 108 बार ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप भी करें. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 मई 2026
आज की तिथि- एकादशी तिथि – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- हस्त – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- वणिज – 05:42 पी एम तक, विष्टि – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- सिद्धि – 03:11 ए एम, 27 मई तक, व्यतीपात योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 02:55 पी एम
चन्द्रास्त- 02:32 ए एम, 27 मई
आज के शुभ योग और मुहूर्त 26 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:31 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:10 पी एम से 07:30 पी एम
अमृत काल: 11:29 पी एम से 01:13 ए एम, 27 मई
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, 27 मई
रवि योग: पूरे दिन
शिववास: क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 26 मई 2026
राहुकाल: 03:45 पी एम से 05:28 पी एम
विडाल योग: पूरे दिन
यमगण्ड: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:11 ए एम से 09:06 ए एम
गुलिक काल: 12:18 पी एम से 02:02 पी एम
वर्ज्य: 01:10 पी एम से 02:53 पी एम
भद्रा: 05:42 पी एम से 05:25 ए एम, 27 मई
दिशाशूल- उत्तर
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


