साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों की इस सप्ताह अधूरी इच्छा पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि वाले
Last Updated:
Weekly Horoscope 25 to 31 May 2026: मई का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए शुभ तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वाले इस सप्ताह आजीविका से जुड़ा कोई भी अहम फ़ैसला लेने से पहले शुभचिंतकों की राय लेना ना भूलें और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह करियर या कारोबार में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए और लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं. वहीं मीन राशि वाले किसी के प्रभाव में आकर कोई भी जोखिम भरा निवेश ना करें, और पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 25 से 31 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 25 to 31 May 2026
पिछले सप्ताह के मुकाबले मई का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह, आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. जिससे आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आपको घर और बाहर, दोनों जगहों पर लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी डील कर सकते हैं. बिज़नेस के विस्तार की योजनाएं सफल होती नज़र आएंगी. अगर आप लंबे समय से किसी आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने खान-पान और सामान, दोनों का ख़ास ध्यान रखें. अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो इस सप्ताह आपको कहीं से कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. हालांकि, अपनी आजीविका से जुड़ा कोई भी अहम फ़ैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना ना भूलें. सप्ताह के दूसरे हिस्से में, परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. युवाओं का ज़्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा. यह सप्ताह लव रिलेशन के लिए अनुकूल है. अगर आप किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा करने से आपकी इच्छा पूरी होगी. साथ ही, जो लव रिलेशन पहले से चल रहा है, वह और मज़बूत होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 25 to 31 May 2026
कुंभ राशि वालों के लिए मई का अंतिम सप्ताह थोड़ा ज़्यादा व्यस्त रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में, आप पर्सनल लाइफ से जुड़ी किसी समस्या या घर के किसी बुज़ुर्ग की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें कार्यस्थल पर ज़्यादा मेहनत और प्रयास करने की ज़रूरत होगी. कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा करने के बजाय, लोगों की छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें. इस सप्ताह सावधानी से गाड़ी चलाएं क्योंकि चोट लगने की आशंका बन रही है. सप्ताह के मध्य में आपकी आर्थिक सूझ-बूझ की परीक्षा हो सकती है. इस समस्या का सामना कारोबारियों से लेकर आम गृहिणियों तक, सभी को करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में पैसों का सही मैनेज करें और अनावश्यक खर्चों से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में पैसों के साथ-साथ अपनी ऊर्जा का भी सही इस्तेमाल करने की जरूरत होगी. अगर आप ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो आप इस मुश्किल समय से भी बहुत आसानी से पार पा लेंगे. कुंभ राशि वालों को इस दौरान करियर या कारोबार में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए. ध्यान रखें कि अगर एक कदम पीछे हटकर दो कदम आगे बढ़ने की संभावना हो, तो ऐसा करने में बिल्कुल भी संकोच न करें. लव लाइफ को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं और अधीर होने से बचें. मुश्किल समय में जीवनसाथी आपको सही राह दिखाएगा और आपका संबल बनेगा.
आने दें
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 25 to 31 May 2026
मीन राशि वालों के लिए मई का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ समस्याएं आपके लिए चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं. घरेलू समस्याओं में उलझे रहने के कारण आपके काम पर भी इसका असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में, घर की चिंताओं को बाहर ले जाने और बाहर की समस्याओं को घर के अंदर लाने की गलती बिल्कुल ना करें. मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत और रिश्तों पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी. ऐसे में, किसी से भी बात करते समय विनम्रता से पेश आएं और किसी के प्रति अपने मन में कोई भी द्वेष या गुस्सा ना पालें. मीन राशि वालों को इस सप्ताह मौसमी बीमारियों या किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में, किसी भी छोटे-मोटे दर्द को नजरअंदाज ना करें और खान-पान व दिनचर्या को ठीक रखें. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो किसी के प्रभाव में आकर कोई भी जोखिम भरा निवेश न करें, और पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें. व्यापारियों को इस सप्ताह अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है. बाज़ार में आई मंदी भी उनके लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन सकती है. हालांकि, इस मुश्किल समय में आपके शुभचिंतक आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे और आपके बोझ को हल्का करने में खुलकर आपकी मदद करते नज़र आएंगे. अगर इन दिनों जमीन-जायदाद को लेकर आपका कोई विवाद चल रहा है, तो किसी भी तरह की उलझन में रहते हुए उससे जुड़ा कोई फैसला ना लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. ऐसी समस्याओं का हल खोजने के लिए सही समय का इंतजार करें. लव रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए, अपने अंदर अहंकार या गुस्सा ना आने दें और लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


