जब खर्च बढ़े और आमदनी रुके, समझ जाइए ग्रह दे रहे संकेत! जीवन में आने वाला है बड़ा बदलाव

जब खर्च बढ़े और आमदनी रुके, समझ जाइए ग्रह दे रहे संकेत! जीवन में आने वाला है बड़ा बदलाव

Astrology Money Problems: कभी आपने महसूस किया है कि अचानक खर्चे बढ़ने लगते हैं, लेकिन मेहनत के बाद भी आमदनी वहीं की वहीं अटक जाती है? कई लोग इसे सिर्फ खराब समय या आर्थिक दबाव मान लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों के बदलते प्रभाव का संकेत माना गया है. अक्सर जीवन में बड़े बदलाव आने से पहले कुछ खास संकेत दिखाई देने लगते हैं. घर में बार-बार पैसों की कमी महसूस होना, अचानक अनचाहे खर्च बढ़ जाना या मेहनत का फल देर से मिलना भी ग्रह दशा से जुड़ा माना जाता है.

ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब कुंडली में शनि, राहु या केतु का प्रभाव बढ़ता है, तब व्यक्ति आर्थिक और मानसिक दबाव दोनों महसूस करने लगता है. हालांकि यही समय भविष्य में होने वाले बड़े बदलाव की शुरुआत भी हो सकता है.

खर्च बढ़ना हमेशा बुरा संकेत नहीं माना जाता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में हर उतार-चढ़ाव किसी न किसी ग्रह की चाल से जुड़ा होता है. कई बार ऐसा समय आता है जब व्यक्ति की कमाई स्थिर रहती है लेकिन खर्च अचानक बढ़ने लगते हैं. घर की जरूरतें, मेडिकल खर्च, यात्रा या अचानक होने वाले नुकसान व्यक्ति को परेशान कर देते हैं. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह स्थिति शनि की ढैया, राहु की महादशा या गुरु के कमजोर होने की वजह से बन सकती है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कई बार यही दौर इंसान को नई दिशा देने का काम करता है. जैसे नौकरी बदलना, नया व्यापार शुरू करना या जीवनशैली में बदलाव लाना.

ये 9 संकेत बताते हैं कि ग्रह बदल रहे हैं दिशा

1. पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं
अगर कमाई ठीक होने के बावजूद पैसा हाथ में नहीं रुकता, तो इसे शुक्र और राहु के असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है. व्यक्ति बार-बार आर्थिक तनाव महसूस करने लगता है.

2. अचानक पुराने कर्ज याद आने लगते हैं
ज्योतिष में इसे शनि का प्रभाव माना जाता है. कई लोगों के जीवन में ऐसा समय आता है जब पुराने उधार, रुके हुए बिल या आर्थिक जिम्मेदारियां एक साथ सामने आने लगती हैं.

3. बिना वजह मानसिक बेचैनी रहना
अगर हर समय मन अशांत रहे और भविष्य को लेकर डर बना रहे, तो यह चंद्रमा और राहु की स्थिति का संकेत हो सकता है. यह समय निर्णय लेने में भी भ्रम पैदा करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. मेहनत ज्यादा लेकिन परिणाम कम
कई लोग शिकायत करते हैं कि पहले जितनी मेहनत करते थे, उसका फल जल्दी मिल जाता था, लेकिन अब लगातार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल रही. इसे शनि की परीक्षा का दौर कहा जाता है.

5. घर में बार-बार चीजें खराब होना
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान का खराब होना, अचानक खर्च निकलना या घर में छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ना भी ग्रहों के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है.

6. रिश्तों में दूरी बढ़ने लगना
जब आर्थिक दबाव बढ़ता है तो उसका असर रिश्तों पर भी दिखने लगता है. राहु और केतु की स्थिति कई बार परिवार में गलतफहमियां बढ़ा देती है.

7. अचानक पुराने लोग जीवन में लौट आना
ज्योतिष में इसे कर्मों के चक्र से जोड़ा जाता है. पुराने दोस्त, रिश्तेदार या पुराने विवाद फिर सामने आने लगें तो यह बदलाव का संकेत माना जाता है.

8. बार-बार योजनाएं टूट जाना
अगर कोई काम बनते-बनते रुक जाए या योजनाएं लगातार फेल हों, तो इसे ग्रह बाधा कहा जाता है. खासकर मंगल और शनि का टकराव ऐसा असर पैदा करता है.

9. आध्यात्म की तरफ मन बढ़ना
लचस्प बात यह है कि कठिन समय में कई लोगों का मन पूजा-पाठ, ध्यान या आध्यात्म की तरफ बढ़ने लगता है. ज्योतिष में इसे सकारात्मक परिवर्तन का संकेत माना जाता है.

कठिन समय के बाद खुलते हैं नए रास्ते
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि हर कठिन ग्रह दशा स्थायी नहीं होती. जैसे मौसम बदलता है, वैसे ही ग्रहों का प्रभाव भी बदलता रहता है. कई लोगों ने अपने जीवन में देखा होगा कि लंबे संघर्ष के बाद अचानक सफलता मिलने लगती है. किसी की नौकरी लग जाती है, किसी का व्यापार चल पड़ता है, तो किसी की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगती है. यही कारण है कि ज्योतिष में कठिन समय को सिर्फ संकट नहीं बल्कि परिवर्तन का चरण माना गया है.

क्या करें जब आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा हो?
ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं. शनिवार को जरूरतमंदों को दान देना, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और नियमित रूप से भगवान शनिदेव की पूजा करना लाभकारी माना जाता है. वहीं मन को शांत रखने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच भी जरूरी बताई जाती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed