Kumbh Rashifal 25 May 2026: बिजनेस में मिलेगी नई अपॉर्चुनिटी, खर्चों पर रखना होगा कंट्रोल;
Last Updated:
Kumbh Rashifal 25 May 2026: 25 मई 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए नई सफलता और ग्रोथ के संकेत लेकर आया है. करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में थोड़ी परेशानी और स्वास्थ्य में शरीर दर्द की समस्या हो सकती है. भगवान शिव की पूजा और बच्चों को मिठाई बांटना आज आपके लिए शुभ रहेगा.
Kumbh Rashifal 25 May 2026: 25 मई 2026 सोमवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई नए बदलाव और अवसर लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज का दिन जीवन को स्थिर बनाने, करियर में आगे बढ़ने और बिजनेस में ग्रोथ हासिल करने का संकेत दे रहा है. लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई देंगी. हालांकि, फालतू खर्चे और लव लाइफ में छोटी परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं. वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. भगवान शिव की पूजा और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना आज आपके लिए शुभ साबित हो सकता है.
खर्चों को लेकर रहेंगे परेशान, लेकिन स्थिति होगी मजबूत
आज कुंभ राशि के जातक अपने जीवन को स्थिर और बेहतर बनाने में पूरा ध्यान लगाएंगे. बेवजह के खर्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है. पुराने उलझनों से बाहर निकलकर अब आप नई दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे.
बिजनेस और करियर में मिलेगा नया अवसर
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार आज बिजनेस और करियर में सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं. नई अपॉर्चुनिटी मिलने के संकेत हैं और तेजी से ग्रोथ देखने को मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका अच्छा परिणाम मिलने लगेगा. काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ सकते हैं.
पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे
अब तक जीवन में जो बातें समझ नहीं आ रही थीं या जो मानसिक बोझ बनी हुई थीं, उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का समय है. आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और हर जरूरी चीज को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करेंगे. यही सोच भविष्य में सफलता का रास्ता खोलेगी.
लव लाइफ में आ सकती है थोड़ी परेशानी
आज प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. पार्टनर के साथ मनमुटाव या भावनात्मक दूरी बनने के संकेत हैं. किसी बात को लेकर दिल टूटने जैसी स्थिति भी बन सकती है, लेकिन आप इन परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला करेंगे.
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. खासकर शरीर में दर्द या थकान की समस्या परेशान कर सकती है. ज्यादा काम का दबाव और तनाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए आराम और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा.
आज का लकी नंबर और लकी कलर
लकी नंबर: 4
लकी कलर: गहरा सफेद और लाल
करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर किसी भी फल का जूस अर्पित करें. साथ ही छोटे बच्चों को मिठाई और शरबत पिलाएं.ऐसा करने से जीवन में शांति, ग्रोथ और सफलता आने के योग मजबूत होंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


