सिंह राशि वालों को करियर में सफलता, सुख-सुविधा, पर आज इस चीज से दूर रहें! तभी दिन बढ़िया

सिंह राशि वालों को करियर में सफलता, सुख-सुविधा, पर आज इस चीज से दूर रहें! तभी दिन बढ़िया

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की भी जरूरत होगी. वहीं, मंगल 12वें स्थान पर और शनि मीन राशि में 11वें स्थान पर विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति आय, लाभ और सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रही है. लंबे समय से रुके हुए कुछ कार्यों में भी गति आ सकती है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 25 May 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज 25 मई 2026 सोनवार के दिन वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए सुख-सुविधाओं और प्रगति के अवसर लेकर आ रही है. करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. हालांकि कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की भी जरूरत होगी. वहीं, मंगल 12वें स्थान पर और शनि मीन राशि में 11वें स्थान पर विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति आय, लाभ और सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रही है. लंबे समय से रुके हुए कुछ कार्यों में भी गति आ सकती है.

करियर राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा. सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से बचने की सलाह दी गई है. छोटी-सी कहासुनी भी कार्यक्षेत्र का माहौल प्रभावित कर सकती है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. छोटे व्यापार, दुकानदारी और सामान्य व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और आय में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि आज किसी बड़े निवेश या बड़ी आर्थिक योजना को अमल में लाने से बचना बेहतर रहेगा. यदि कोई बड़ा सौदा, साझेदारी या महत्वपूर्ण डील साइन करनी हो तो कुछ समय इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक रूप से स्थिति संतोषजनक रहेगी और धन का प्रवाह बना रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला रहेगा. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें सुधार महसूस हो सकता है. ऊर्जा स्तर पहले की तुलना में बेहतर रहेगा और मानसिक रूप से भी संतुलन बना रहेगा. हालांकि बाहर का भोजन, तली-भुनी चीजें और अत्यधिक मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
पारिवारिक मामलों में दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी सामान्य स्थिति बनी रहेगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 4 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए. किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से दूरी बनाए रखें और खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें. दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य देव की आराधना करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed