धनु राशि वालों को बिजनेस में होगा लाभ, लव लाइफ में होगी टेंशन, सूर्य देव की करें पूजा

धनु राशि वालों को बिजनेस में होगा लाभ, लव लाइफ में होगी टेंशन, सूर्य देव की करें पूजा

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 25 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

जमुई: 25 मई 2026 को ग्रहों का बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने वाला है. ग्रहों की इस स्थिति से धनु राशि के जातकों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई चीजों में सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. खासकर कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी लाभकारी रहने वाला है.

सूर्य और बुध की युति से पहुंचने वाला है लाभ
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज धनु राशि से छठे भाव में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे आपको आर्थिक मामलों में मजबूती मिलने है वाली है. उन्होंने बताया कि यदि किसी तरह का पुराना कानूनी विवाद या धन अटका हुआ है तो उसमें राहत मिलने की संभावना बन रही है. नियमित आय के स्रोत मजबूत बने रहेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. हालांकि, पांचवें भाव में मंगल की स्थिति के कारण आज शेयर बाजार, सट्टा या किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी. जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसान पहुंचा सकता है.

कार्यक्षेत्र में आज बढ़ने वाला है सम्मान
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि करियर और व्यापार के लिहाज से यह दिन बेहद शानदार साबित हो सकता है. दसवें भाव में चंद्रमा की उपस्थिति कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रशंसा दिलाने वाली है. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है और वे उसे सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहेंगे. व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. बिजनेस मीटिंग, नई साझेदारी या किसी महत्वपूर्ण डील से भविष्य में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुकी हुई व्यावसायिक योजनाएं भी गति पकड़ सकती हैं. पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज धनु राशि वालों की किस्मत के तारे बुलंद रहेंगे और कई क्षेत्रों में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.

प्रेम जीवन में आज बरतनी होगी सावधानी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज किसी छोटी बात को लेकर जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ कहासुनी हो सकती है. रिश्तों में अहंकार और गुस्से से बचना जरूरी होगा, नहीं तो छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको काफी धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मानसिक चिंता बढ़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करना लाभकारी रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed