पूर्व दिशा में यात्रा करना आज कर्क राशि वालों के लिए भारी! क्या किस्मत पलटेगी?
Last Updated:
Nainital News: ग्रह नक्षत्रों में सभी राशियों के लिए अलग-अलग राशिफल बताया गया है. कर्क राशि वालों के लिए सोमवार, 25 मई का दिन खास होने वाला है. आज ज्येष्ठा अधिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और पूरे देश में श्री गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि इन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.
नैनीताल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. हर दिन बनने वाले योग और नक्षत्र व्यक्ति के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं. आज दिनांक 25 मई 2026, सोमवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आज ज्येष्ठा अधिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और पूरे देश में श्री गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और वज्र योग का विशेष प्रभाव रहेगा. साथ ही तैतिल्य करण भी आज के दिन को खास बना रहा है. सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय शुभ कार्य करने से बचना बेहतर रहेगा. हालांकि पूरे दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उन्नति और सफलता के योग बन रहे हैं.
धन लाभ और सम्मान में होगी वृद्धि
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि वज्र योग का प्रभाव आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों को नए ग्राहकों और नए अवसरों से लाभ होगा. किसी पुराने निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ माना जा रहा है.
लव लाइफ में बढ़ेगा भरोसा
प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. जो लोग अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से कहना चाहते हैं, उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल माना जा रहा है. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा.
नौकरी और व्यवसाय में मिलेंगे नए अवसर
कर्क राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज प्रगति के संकेत हैं. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे समाचार मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. नए व्यापारिक समझौते होने की संभावना है. हालांकि किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से कार्यस्थल का माहौल बेहतर रहेगा.
विद्यार्थियों के लिए सफलता का दिन
पंडित प्रकाश जोशी आगे बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. जो छात्र करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें नई दिशा मिल सकती है. आज एकाग्रता अच्छी रहेगी, जिससे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा.
महिलाओं के लिए रहेगा शुभ समय
महिलाओं के लिए भी आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी. कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर गर्मी और थकान से बचने की सलाह दी गई है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों के लिए आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद, नीला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी शिवालय में 21 बेलपत्रों को चढ़ाना शुभ रहेगा और भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना फलदाई रहने वाला है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


