25 मई से बदलेगा सूर्य का नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें नाम

25 मई से बदलेगा सूर्य का नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें नाम

Last Updated:

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहो के राजा सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में सफलता, धन लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि और तरक्की के नए अवसर मिलने के प्रबल संकेत बन रहे हैं.

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो के राजा सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जाता है. इसका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ता है. इसी प्रकार 25 मई 2026 को सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह नक्षत्र चंद्र देव से जुड़ा माना जाता है और वृषभ राशि के अंतर्गत आता है. रोहिणी नक्षत्र सुख, आकर्षण, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई दे सकता है.

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह परिवर्तन से चार राशि के जातकों के लिए जीवन में नए अवसर, आर्थिक लाभ और सकारात्मक बदलाव के संकेत देखने को मिलेंगे. करियर, मान-सम्मान और सफलता से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है. आइए जानते है कौनसी राशियों को यह परिवर्तन लाभ दिलाएगा.

चार राशियों को होगा लाभ
मेष – सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातक का सोया हुआ भाग्य जगाएगा. लंबे समय से की जा रही आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है. करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं और नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा अवसर आपके सामने आ सकता है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम आपको खुशी और आत्मविश्वास से भर सकता है.

वृषभ – ग्रहो के राजा का यह परिवर्तन इस राशि के जातक के लिए भी लाभदायक रहने वाला है. सूर्य की कृपा से आपके जीवन में आर्थिक मजबूती आने के संकेत हैं. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी भी मिल सकती है. सामाजिक दायरा मजबूत होगा, जिससे भविष्य में नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी.

सिंह – इस राशि के जातक के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन खुशियाँ लेकर आने वाला है. यह समय करियर और भविष्य के लिहाज से बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी.आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर फैसले में पिता का सहयोग व मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

धनु – सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातक के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं. जमीन, मकान, प्लॉट, वाहन या नई संपत्ति खरीदने के अवसर बन सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. करियर में भाग्य का सहयोग मिलेगा और उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं. साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

Source link

You May Have Missed