तुला राशि वालों के लिए खुल सकते हैं विदेश जाने के रास्ते! अचानक बढ़ेंगे खर्चे

तुला राशि वालों के लिए खुल सकते हैं विदेश जाने के रास्ते! अचानक बढ़ेंगे खर्चे

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashfal 24 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रह सकता है. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि विदेश से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे करियर और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को किसी नए संपर्क से फायदा होने की संभावना है. हालांकि आज खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन भावनात्मक फैसले सोच-समझकर लेने होंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 24 मई यानी आज का दिन एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा अब आपके एकादश भाव यानी लाभ, आय और इच्छापूर्ति के स्थान से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं जो आपकी कुंडली का द्वादश भाव माना जाता है. ज्योतिष में यह भाव व्यय, विदेश, आध्यात्म, एकांत और आत्मचिंतन से जुड़ा होता है. ऐसे में आज का दिन बाहरी भागदौड़ से थोड़ा हटकर अंदरूनी शांति और संतुलन खोजने का संकेत दे रहा है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज परिस्थितियां मिश्रित लेकिन लाभदायक रह सकती हैं. जो लोग विदेश से जुड़े कार्य, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई नया अवसर या महत्वपूर्ण संपर्क मिल सकता है. विदेश यात्रा या नए प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना भी प्राप्त हो सकती है. अन्य लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है. किसी पुराने रुके काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत या धन खर्च करना पड़ सकता है. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आगे लाभ दिलाएंगे.

आज का दिन भागदौड़ से ज्यादा शांति और योजना बनाकर काम करने का है. यदि लंबे समय से कोई पेंडिंग कार्य रुका हुआ है तो उसे निपटाने के लिए समय अनुकूल रहेगा. जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

तुला राशि वालों के लिए आज मानसिक शांति जरूरी रहेगी
स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में आज मानसिक शांति सबसे अधिक जरूरी रहेगी। लगातार सोचते रहने की आदत यानी ओवरथिंकिंग आपको थका सकती है. परिवार और करीबी लोगों के साथ शांत वातावरण में समय बिताना मन को सुकून देगा. आंखों में जलन, थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है इसलिए मोबाइल और स्क्रीन टाइम थोड़ा कम रखें तथा पर्याप्त आराम करें.

तुला राशि वाले करें ये अचूक उपाय 
आज का अचूक उपाय यह है कि तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर भगवान सूर्यदेव को अर्पित करें. मान्यता है कि यह उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक बनता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed