आज रवि योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा से मिलेगी सरकारी जॉब,जानें मुहूर्त,राहुकाल

आज रवि योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा से मिलेगी सरकारी जॉब,जानें मुहूर्त,राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 May 2026: आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. पूरे समय रवि योग बना हुआ है. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होगा, जिसमें सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल नवमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, बालव करण, हर्षण योग, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र और राशि स्वामी सूर्य हैं. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के देवता भग हैं, जो भाग्य और ऐश्वर्य प्रदान करते हैं. इस नक्षत्र में आप ॐ भाग्य नमः मंत्र का जाप करके सुख, सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति कर सकते हैं. यह नक्षत्र कला, मनोरंजन, सौंदर्य, फैशन, रिश्ते, विवाह, वास्तु और साज-सज्जा आदि के लिए शुभ फलदायी होता है.

आज रविवार व्रत में सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत हो लें. उसके बाद सूर्योदय होने पर तांबे के लोटे में जल भर लें. उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ आदि डालें. ओम सूर्याय नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें. सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा और आदित्य ​हृदय स्तोत्र का पाठ करें. गायत्री मंत्र पढ़ें. उसके बाद रविवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. पूजा के बाद लाल वस्त्र, लाल फल, लाल चंदन, गुड़, गेहूं, तांबा आदि का दान दें. इससे आपका सूर्य मजबूत होगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है. रविवार व्रत में मीठा भोजन करें. कल सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 मई 2026

आज की तिथि- नवमी – 04:30 ए एम, मई 25 तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 02:51 ए एम, मई 25 तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- बालव – 04:23 पी एम तक, कौलव – 04:30 ए एम, मई 25 तक, तैतिल
आज का योग- हर्षण – 03:45 ए एम, मई 25 तक, उसके बाद वज्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:26 ए एम
सूर्यास्त- 07:10 पी एम
चन्द्रोदय- 01:03 पी एम
चन्द्रास्त- 01:05 ए एम, 24 मई

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:45 ए एम
रवि योग: पूरे दिन
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एम
अमृत काल: 08:16 पी एम से 09:54 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 25 मई
सर्वार्थ सिद्धि योग: 02:51 ए एम, 25 मई से 05:26 ए एम, 25 मई

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:09 ए एम से 08:52 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:10 पी एम से 08:27 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:27 पी एम से 09:44 पी एम
चर-सामान्य: 09:44 पी एम से 11:01 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:35 ए एम से 02:52 ए एम, 25 मई
शुभ-उत्तम: 04:09 ए एम से 05:26 ए एम, मई 25

आज के अशुभ समय

दुर्मुहूर्त- 05:26 ए एम से 06:21 ए एम, 06:21 ए एम से 07:16 ए एम
आडल योग- 05:26 ए एम से 02:51 ए एम, मई 25
यमगण्ड- 12:18 पी एम से 02:01 पी एम
गुलिक काल- 03:44 पी एम से 05:27 पी एम
राहुकाल- 05:27 पी एम से 07:10 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 04:30 ए एम, मई 25 तक, उसके बाद सभा में.

Source link

Previous post

आज तो चांदी कूटिए! सिंह राशि वालों के लिए धन आगमन के प्रबल योग, यहां मिलेगी सफलता

Next post

Aditya Hridaya Stotram: रविवार को सूर्य अर्घ्य के बाद करें आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ, पद, प्रतिष्ठा, धन, धान्य और संतान में होगी वृद्धि

You May Have Missed