7वीं सदी का महादेव और नंदी को समर्पित रहस्यमयी मंदिर, यहां गायब हो जाता है भोलेनाथ को चढ़ा

7वीं सदी का महादेव और नंदी को समर्पित रहस्यमयी मंदिर, यहां गायब हो जाता है भोलेनाथ को चढ़ा

होमताजा खबरधर्म

7वीं सदी का महादेव व नंदी को समर्पित रहस्यमयी मंदिर, यहां गायब हो जाता है पानी

Last Updated:

Pataleshwar Mahadev Temple: आपने देवों के देव महादेव के कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भोलेनाथ को पानी अर्पित करने के साथ ही गायब हो जाता है. बताया जाता है कि यह मंदिर 7वीं सदी में बना था और यह मंदिर एक बेसाल्ट चट्टान को तराशकर बनाया गया है. आइए जानते हैं बिलासपुर में महादेव और नंदी को समर्पित 7वीं सदी के इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में…

Zoom

Pataleshwar Mahadev Temple: कहते हैं कि भक्ति भाव से भगवान को तुलसी दल समर्पित करो या केवल जल वह जरूर से स्वीकार करते हैं. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी महादेव और उनके नंदी को समर्पित ऐसा ही एक प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर है, जहां मान्यता है कि शिवलिंग पर चढ़ाए जल को महादेव स्वीकार कर लेते हैं, इसी वजह से जल दिखता भी नहीं है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पातालेश्वर महादेव मंदिर के बारे में. मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने मात्र से ही सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और ग्रह-नक्षत्र के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं बिलासपुर में महादेव और नंदी को समर्पित 7वीं सदी के इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में…

7वीं सदी का पातालेश्वर महादेव मंदिर
महादेव का यह मंदिर 7वीं सदी का है और अपनी अनोखी वास्तुकला तथा रहस्यमयी घटनाओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां भक्तों द्वारा शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल गायब हो जाता है. मान्यता है कि वह जल सीधे पाताल लोक में समा जाता है. इस वजह से इस मंदिर को पातालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. पातालेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रमाण है.

एक ही चट्टान को तराशकर बनाया गया मंदिर
पातालेश्वर महादेव मंदिर एक ही विशाल बेसाल्ट चट्टान को तराशकर बनाया गया है. मंदिर की दीवारें, खंभे और छत पर बेहद महीन नक्काशी और सुंदर वास्तुकला देखी जा सकती है. कल्चुरी काल में सोमराज नामक ब्राह्मण द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था. यह राष्ट्रकूट राजवंश के शासनकाल की उत्कृष्ट कृति मानी जाती है. मंदिर में भगवान शिव के साथ नंदी की प्रतिमा भी स्थापित है, जो इसकी खासियत है.

सबसे बड़ा आकर्षण यहां का जलाभिषेक
पातालेश्वर महादेव मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण यहां का जलाभिषेक है. भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, लेकिन वह जल नीचे नहीं गिरता और कहीं गायब हो जाता है. स्थानीय लोगों और भक्तों की मान्यता है कि यह जल पाताल लोक में पहुंच जाता है. यही वजह है कि इस मंदिर को पाताल लोक का प्रतीक भी माना जाता है. पातालेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.

भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना
विशेष रूप से सावन मास और महाशिवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से जलाभिषेक करने और भोलेनाथ के आशीर्वाद लेने आते हैं. मंदिर ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला का भी उत्कृष्ट नमूना है.

मंदिर के आसपास कई स्थल
बिलासपुर घूमने आने वाले पर्यटक पातालेश्वर मंदिर के साथ-साथ आसपास के कई अन्य स्थानों पर भी जा सकते हैं. खुटाघाट बांध हरे-भरे वातावरण और शांत जल के लिए प्रसिद्ध है, जहां प्रकृति की गोद में शांति का अनुभव होता है. रतनपुर किला प्राचीन इतिहास और किंवदंतियों से भरा हुआ है. पास के बाजार क्षेत्र में स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुएं, स्मृतियां और पारंपरिक सामान खरीदे जा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed