मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण! रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण! रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 23 May 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और धैर्य से काम लेने वाला रहेगा. पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज रिश्तों में हल्का तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखना बेहद जरूरी होगा. परिवार और करीबी लोगों के साथ बेवजह की बहस से बचने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य की बात करें तो थकान, सिरदर्द और गर्मी से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

ख़बरें फटाफट

जोधुपर: पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी आज 23 मई 2026, शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा सावधानी और संयम से भरा रहने वाला है. आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और सिंह राशि से शनि की शत्रुता होने के कारण दिन पूरी तरह अनुकूल नहीं माना जा रहा. ऐसे में आज हर निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में तनाव या उलझन महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे.

आज परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. घर में किसी बात को लेकर मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है. हालांकि आपकी सूझबूझ और शांत व्यवहार से बिगड़ती परिस्थितियां संभल जाएंगी. परिवार में सुख-सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा. किसी छोटी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच गलतफहमी या खटपट हो सकती है.ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया देने से बचें.

मकर राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. थकान, आलस्य या शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है. खानपान पर विशेष ध्यान रखें और गरिष्ठ व तैलीय भोजन से दूरी बनाकर रखें. यदि पहले से कोई दवा चल रही है, तो उसमें किसी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न करें. योग, मेडिटेशन और पर्याप्त आराम आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे. वाहन चलाते समय भी सावधानी बनाए रखें.

मकर राशि वाले काम में जल्दबाजी न करें
आज कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। मानसिक रूप से खुद को शांत रखने का प्रयास करें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें.दिन के दूसरे भाग में कुछ राहत महसूस हो सकती है.

मकर राशि वाले करें ये उपाय
आज शनिवार के दिन शनि देव की आराधना करें. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. इससे नकारात्मकता कम होगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed