Panchang 23 May 2026: आज दुर्गाष्टमी, शनिवार व्रत, रवि योग, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त

Panchang 23 May 2026: आज दुर्गाष्टमी, शनिवार व्रत, रवि योग, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 May 2026: आज अधिकमास दुर्गाष्टमी और शनिवार व्रत हैं. सुबह से भद्रा का साया है, जो शाम तक रहेगा. इसका वास धरती है, इसलिए इसमें कोई शुभ काम न करें. पूजा पाठ पर रोक नहीं होगी. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल अष्टमी तिथि, मघा नक्षत्र, विष्टि करण, ध्रुव योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. ध्रुव योग में स्थिर काम करना चाहिए या ऐसे काम, जिसका प्रभाव अधिक समय तक बना रहे. दुर्गाष्टमी व्रत में मां दुर्गा की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मां दुर्गा की पूजा के समय दूर्गा सप्तशती और व्रत कथा का पाठ करें.

दुर्गाष्टमी के अलावा आज शनिवार व्रत हैं. इसमें शनिदेव की पूजा करते हैं. उनको नीले फूल, शमी के पत्ते, काले तिल, तेल, काली उड़द की दाल और काला गुलाब जामुन चढ़ाते हैं. शनि रक्षा स्तोत्र, शनि चालीसा और शनिवार व्रत कथा पढ़ें. शनिदेव की आरती तेल के दीपक से करें. शनि कृपा से आपके कार्य सफल होंगे. धन, सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति होगी. कुंडली में शनि का दशा चल रही है या साढ़ेसाती, ढैय्या का प्रभाव है तो आज गरीबों की सेवा करें. जरूरतमंदों को दवा, वस्त्र, भोजन आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 मई 2026

आज की तिथि- अष्टमी – 04:27 ए एम, मई 24 तक, उसके बाद नवमी
आज का नक्षत्र- मघा – 02:09 ए एम, मई 24 तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- विष्टि – 04:40 पी एम तक, बव – 04:27 ए एम, मई 24 तक, उसके बाद बालव
आज का योग- ध्रुव – 06:14 ए एम तक, व्याघात – 04:43 ए एम, मई 24 तक, फिर हर्षण
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:26 ए एम
सूर्यास्त- 07:10 पी एम
चन्द्रोदय- 12:04 पी एम
चन्द्रास्त- 01:05 ए एम, 24 मई

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एम
अमृत काल: 11:45 पी एम से 01:21 ए एम, 24 मई
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 24 मई
रवि योग: 02:09 ए एम, 24 मई से 05:26 ए एम, 24 मई

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:09 ए एम से 08:52 ए एम
चर-सामान्य: 12:18 पी एम से 02:01 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:01 पी एम से 03:44 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:44 पी एम से 05:27 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:10 पी एम से 08:27 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:44 पी एम से 11:01 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:01 पी एम से 12:18 ए एम, 24 मई
चर-सामान्य: 12:18 ए एम से 01:35 ए एम, 24 मई
लाभ-उन्नति: 04:09 ए एम से 05:26 ए एम, 24 मई

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 05:26 ए एम से 07:09 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:26 ए एम से 06:21 ए एम, 06:21 ए एम से 07:16 ए एम
राहुकाल- 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
यमगण्ड- 02:01 पी एम से 03:44 पी एम
भद्रा- 05:26 ए एम से 04:40 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 04:27 ए एम, मई 24 तक, फिर गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed