आज सिंह कमाएंगे मुनाफा, तुला को नई उपलब्धि, वृश्चिक न लें जोखिम, धनु करें दुर्गा पूजा
Today Horoscope 23 May 2026: आज अधिकमास की दुर्गाष्टमी, ध्रुव योग और शनिवार दिन है. आज सिंह वाले लोग मुनाफा कमाएंगे, लेकिन उनको जल्दबाजी से बचना होगा. तुला वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे. लेकिन नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. वहीं वृश्चिक वालों को काम के विस्तार को लेकर अधिक खर्च या किसी जोखिम से आज बचना चाहिए. आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. धनुवाले आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 80% है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का दैनिक राशिफल और शनिवार के उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष का दिन गतिशील रहेगा, आज नये प्रयोगो से बचें. अपने कामों को लेकर कोई लापरवाही ना करें. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा, पर विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे. व्यापार को लेकर उतार चढ़ाव रह सकता है, आर्थिक उन्नति के लिये प्रयास सफल रहेंगे, पर बड़े निवेश और निर्णय थोड़ा धैर्यता से लें. संतान को लेकर कुछ तनाव रह सकता है. रिश्तों में सामान्य स्थितियां रहेंगी, स्वाथ्य का ध्यान रखें. आज भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का राशिफल
आज वृषभ का दिन उत्साह भरा रहेगा. यश में वृद्धि रहेगी, पर अधिक मेहनत करने पर ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिल पायेगी. जॉब को लेकर नई परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, सजगता से कार्य करें. वहीं व्यापार में विस्तार के लिए यात्राओं का योग भी बन रहा है. निवेश और धन संचय के लिए उपयुक्त समय है. पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो सहजता का अनुभव करेंगे, वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 46% है.
आज मिथुन के व्यक्तित्व को नया निखार मिलेगा. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, वहीं पारिवारिक सुख में भी वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको आज सजगता से अपने कार्यों को अपने नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ना होगा. विरोधी प्रबल रहेंगे, जॉब को लेकर आज थोड़ा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. वहीं व्यापार के लिए विस्तार और वृद्धि का दिन है. मार्केटिंग के क्षेत्र में अपने काम को फैलाने के क्षेत्र में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे. संतान को लेकर सुखद अनुभव होंगे. आज हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% है.
कर्क का राशिफल
आज कर्क का दिन नए कार्यों को लेकर आगे बढ़ने का होगा. ऊर्जावान दिन रहेगा. नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा. मंगल के प्रभाव के कारण कार्यक्षेत्र में आप तुरंत निर्णय ले पाएंगे, वहीं निवेश और व्यवसाय के लिए आज थोड़ा सजगता रखने की आवश्यकता है. बहुत ध्यान से बड़े निर्णय लें. जोखिम उठाने से बचें. आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% है.
सिंह का राशिफल
आज सिंह को जल्दबाजी से बचना होगा. कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक निर्णय, अचानक से अलग होने की प्रवृत्ति हावी हो सकती है. जॉब को लेकर आज मान सम्मान, यश में वृद्धि होगी, नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. व्यापार को लेकर कोई नए प्रयोग करने से आज बचें. मेडिकल, सॉफ्टवेयर, भूमि, प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा अर्जित किया जा सकता है. रिश्तों में छोटी-मोटी अनबन सामने आ सकती है, वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की आवश्यकता है. सांस संबंधी परेशानी या हड्डियों की दिक्कत परेशान कर सकती है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% है.
आज कन्या का दिन अनुकूल रहेगा, लाभ और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास सफल रहेंगे. यात्राओं का योग बन रहा है, पर यात्राओं में सजग रहने की भी आवश्यकता है. जॉब की अपेक्षा व्यापार में बदलाव या उतार-चढ़ाव को आज आप देख सकते हैं. किसी भी प्रकार के तनाव या विवादों से आज बचें. जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा, उन्नति के अवसर मिलेंगे. संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं. मां दुर्गा का पूजन करके दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 62% है.
तुला का राशिफल
आज तुला के पराक्रम को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लाभ की स्थितियां बन सकती हैं. तुरंत निर्णय लेने से आज बचें. मान सम्मान का ध्यान रखते हुए कार्यों को गति दें. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे. जॉब के लिए दिन अनुकूल है, नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. व्यापार में कार्य की गति तेज रहेगी. लेनदेन और निवेश के लिए समय अनुकूल है, पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर आंखों और हृदय संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 78% है.
वृश्चिक का राशिफल
आज वृश्चिक का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. आपकी गतिशीलता और उत्साह आपके कार्यों में तेजी लाएगा. आज कार्यक्षेत्र में संतुलित व्यवहार और उच्च मनोभाव से काम करेंगे तो निश्चित सफलता पाएंगे. जॉब के लिहाज से दिन सामान्य जाएगा. वहीं व्यापारिक विस्तार को लेकर अधिक खर्च या किसी प्रकार का जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचें. सुख-सुविधाओं में वृद्धि, पारिवारिक रिश्तों में समय देंगे, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 69% है.
धनु का राशिफल
आज धनु का दिन वृद्धि और विस्तार का है. खासकर व्यापार को लेकर आज गतिशील रहेंगे. कार्यों में सहजता बढ़ेगी, वहीं जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए. विरोधी बढ़ सकते हैं. अपने कार्यों पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व का प्रभाव आपकी सफलता पर पड़ेगा. कर्ज लेनदेन और निवेश के निर्णय आज बहुत सोच समझ कर लें. परिवार में सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आपको ध्यान देने की जरूरत है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 80% है.
मकर का राशिफल
आज मकर का दिन आपके लिए सामान्य स्थितियां लेकर आ रहा है. मानसिक संतुलन और भावनात्मक पहलुओं पर अधिक सजकता से कार्य करें. छोटी सी गलतफहमी आज बड़े तनाव को दावत दे सकती है. अपने कार्यों को सृजनात्मक ढंग से करने की प्रवृत्ति आज लाभकारी सिद्ध होगी. वहीं जॉब में आज जोखिम उठाने से बचें और कार्य को टाले नहीं. रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मध्यम रह सकता है. स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. आज भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% है.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ का दिन लाभ के अवसर प्रदान करेगा, वहीं आपकी कार्य शैली, लोगों से आपका व्यवहार आपको सफलता दिलाने में सहायक रहेगा. पर कार्यक्षेत्र में उच्च मनोबल से और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, तभी आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे. जॉब में बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है. छोटी-छोटी बातों में उलझने की बजाय आज आप अपने कार्यों को संतुलित भाव से करें. व्यापार के लिए उन्नति और धन लाभ की स्थितियां बनेंगी, पर मेहनत के चलते कार्यों को बीच में छोड़ने से बचें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य है. आज भगवान सूर्य का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 63% है.
मीन का राशिफल
आज मीन का दिन मध्यम जा सकता है. अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कार्यों को लेकर बहुत सजगता से और सोच समझकर निर्णय लेने होंगे. व्यापारिक दृष्टि से समय अनुकूल, व्यापार में विस्तार कर सकते हैं. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. वहीं जॉब को लेकर आज मन कुछ उदास रह सकता है, पर आप अपनी कार्यशैली और सकारात्मक सोच से निरंतरता बनाए रखेंगे, तो कामों में निश्चित सफल रहेंगे. वहीं जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए आज सुखद परिणाम मिल सकते हैं. वहीं यात्राओं को लेकर भी आज सजग रहने की आवश्यकता है. व्यापारिक निवेश, धन, प्रॉपर्टी संबंधी कार्य बनेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. कोई पुरानी बीमारी अगर परेशान कर रही है, तो उसे सजगता से लें. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 48% है.


