हर किसी में कमियां निकाल रहे हैं आप? 10 लक्षण जो बताते हैं कि आपका राहू खराब या कमजोर है

हर किसी में कमियां निकाल रहे हैं आप? 10 लक्षण जो बताते हैं कि आपका राहू खराब या कमजोर है

Rahu Kharab Hone Ke Lakshan: सुबह उठते ही छोटी-छोटी परेशानियां घेरने लगें, पैसा अचानक फंसने लगे, रिश्तों में बिना वजह कड़वाहट आने लगे या बार-बार अजीब घटनाएं होने लगें, तो ज्योतिष में इसे सामान्य संयोग नहीं माना जाता. कई ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ऐसे संकेत राहु ग्रह के कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं. राहु को वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह कहा गया है, जो इंसान को अचानक ऊंचाइयों तक भी पहुंचाता है और अचानक संकटों में भी डाल सकता है.

यही वजह है कि जब राहु का प्रभाव नकारात्मक होने लगता है, तो जीवन में कई अनचाहे बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं. खास बात यह है कि राहु पहले संकेत देता है, फिर असर दिखाता है. ऐसे में इन लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

राहु खराब होने पर क्यों बदलने लगता है जीवन?
ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम, अचानक लाभ, राजनीति, चालाकी, विदेश, तकनीक और मानसिक अस्थिरता का कारक माना जाता है. माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर होने लगता है, तो उसका सीधा असर सोच, व्यवहार और भाग्य पर दिखाई देने लगता है.

कई बार व्यक्ति खुद समझ नहीं पाता कि आखिर उसके जीवन में सब कुछ अचानक उल्टा क्यों होने लगा. लेकिन ज्योतिष के अनुसार राहु का कमजोर होना इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती है.

अचानक आर्थिक नुकसान होना पहला बड़ा संकेत
अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के पैसा फंसने लगे, निवेश डूबने लगे या कमाई रुक जाए, तो इसे राहु के कमजोर होने का शुरुआती संकेत माना जाता है. कई लोग बताते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक बिजनेस रुक गया या उधार का पैसा वापस नहीं आया.

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि राहु जब सकारात्मक होता है तो व्यक्ति को अचानक सफलता दिलाता है, लेकिन कमजोर होने पर वही राहु आर्थिक उलझनें बढ़ाने लगता है.

हर किसी में कमी निकालने की आदत भी है संकेत
यदि व्यक्ति को हर इंसान में सिर्फ कमियां दिखने लगें, हर बात पर आलोचना करने की आदत बढ़ जाए, तो इसे भी राहु के नकारात्मक प्रभाव से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग अक्सर रिश्तों में दूरी बना लेते हैं और मानसिक तनाव में रहने लगते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

1. खाने में बार-बार बाल निकलना क्या बताता है?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अगर घर या बाहर कहीं भी भोजन करते समय बार-बार खाने में बाल निकलने लगें, तो यह राहु की कमजोर होती ऊर्जा का संकेत माना जाता है. इसे सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

2. कई लोग बताते हैं कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बाद उनके जीवन में अचानक विवाद और दुर्घटनाएं बढ़ गईं.

3. नाखून खराब होना और झूठे आरोप लगना भी जुड़ा है राहु से

4. अगर हाथों के नाखून अचानक कमजोर होने लगें, टूटने लगें या उनका रंग बदलने लगे, तो कुछ ज्योतिष विशेषज्ञ इसे राहु की खराब स्थिति से जोड़ते हैं.

5. इसके अलावा बिना वजह झूठे आरोप लगना, समाज में बदनामी होना या ऐसे मामलों में फंसना जिनसे आपका कोई लेना-देना न हो, यह भी राहु के नकारात्मक प्रभाव माने जाते हैं.

रिश्तों में कड़वाहट बढ़ना देता है चेतावनी
6. राहु खराब होने पर सबसे ज्यादा असर रिश्तों पर दिखाई देता है. खासकर ससुराल पक्ष से विवाद बढ़ना, छोटी-छोटी बातों पर बहस होना और परिवार में अविश्वास पैदा होना इसके प्रमुख संकेत बताए जाते हैं.

पड़ोसियों से बार-बार झगड़ा होना
7. यदि अचानक पड़ोसियों से तकरार बढ़ने लगे, मामूली बातों पर बहस होने लगे या आसपास का माहौल तनावपूर्ण रहने लगे, तो ज्योतिष में इसे भी राहु दोष का संकेत माना गया है.

8. ऐसी स्थिति में व्यक्ति मानसिक रूप से बेचैन रहने लगता है और घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है.

9. चप्पल चोरी होना या बार-बार टूटना भी माना जाता है संकेत

10. ज्योतिष में राहु का संबंध पैरों और यात्रा से भी जोड़ा गया है. अगर बार-बार चप्पल टूट जाए, गायब हो जाए या चोरी होने लगे, तो इसे भी राहु के कमजोर होने का प्रतीक माना जाता है.

इसी तरह अचानक वाहन खराब होना या छोटी दुर्घटनाएं होना भी चेतावनी मानी जाती है.

राहु को मजबूत करने के लिए क्या करें?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु को शांत और मजबूत करने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं. माना जाता है कि ये उपाय व्यक्ति की मानसिक स्थिति और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं.

नई भाषा सीखना माना जाता है शुभ
राहु का संबंध विदेशी चीजों और नई तकनीकों से माना गया है. ऐसे में नई भाषा सीखना राहु को मजबूत करने वाला उपाय माना जाता है. अंग्रेजी, मराठी, गुजराती या कोई भी नई भाषा सीखने से मानसिक ऊर्जा बढ़ती है.

शाम को आसमान देखना क्यों है खास?
ज्योतिष मान्यता के अनुसार राहु का संबंध आकाश और बादलों से माना गया है. शाम के समय कुछ देर आसमान और बादलों को ध्यान से देखने से मानसिक शांति मिलती है और राहु की नकारात्मकता कम होती है.

सरस्वती पूजा और दान से मिल सकता है लाभ
राहु को ज्ञान से भी जोड़ा जाता है. इसलिए मां सरस्वती की आराधना को राहु शांत करने वाला उपाय माना जाता है. इसके अलावा गरीबों, विकलांगों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी शुभ बताया गया है.

बुधवार और शनिवार को पक्षियों को दाना डालना, हरी घास पर नंगे पैर चलना और मंदिर में अगरबत्ती या चायपत्ती का दान करना भी लाभकारी माना जाता है.

घर की सफाई रखना भी जरूरी
ज्योतिष में कहा गया है कि घर में कबाड़ जमा होना, टूटे दरवाजे या गंदा बाथरूम राहु को और अधिक नकारात्मक बना सकता है. इसलिए घर को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी माना गया है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

क्या लोग आसानी से आपको कंट्रोल कर लेते हैं? 6 कमजोरियां आपको नचाती है दूसरे के इशारों पर

Next post

कलियुग में हमारे बीच ही रहते हैं वीर हनुमान! रसराज जी महाराज से जानें बजरंगबली को कैसे करें प्रसन्न

You May Have Missed