गर्मी में बार-बार सूख रही है तुलसी? जड़ में डालें ये 1 चीज, फिर सालभर रहेगी हरी-भरी

गर्मी में बार-बार सूख रही है तुलसी? जड़ में डालें ये 1 चीज, फिर सालभर रहेगी हरी-भरी

Tulsi Plant Care: गर्मी बढ़ते ही घरों में एक आम समस्या सामने आने लगती है आंगन या बालकनी में लगी तुलसी का पौधा अचानक मुरझाने लगता है. सुबह तक हरी दिखने वाली तुलसी शाम तक झुकी हुई नजर आती है. कई लोग इसे सिर्फ मौसम का असर मानते हैं, लेकिन भारतीय परंपरा और ज्योतिष में तुलसी का सूखना साधारण घटना नहीं माना गया. यही वजह है कि गर्मियों में तुलसी की देखभाल को लेकर लोग खास सतर्क रहते हैं. खास बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर तुलसी को लंबे समय तक हरा-भरा रखा जा सकता है. इनमें पानी में कच्चा दूध मिलाकर जड़ में डालना सबसे प्रभावी उपाय माना गया है.

गर्मियों में क्यों सूख जाती है तुलसी
तुलसी का पौधा बेहद संवेदनशील होता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और मिट्टी में नमी की कमी इसकी जड़ों को कमजोर कर देती हैं. कई बार लोग रोज पानी तो डालते हैं, लेकिन गलत समय पर सिंचाई करने से पौधा और ज्यादा खराब हो जाता है. दोपहर में डाला गया पानी गर्म मिट्टी में भाप बनकर जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में तुलसी को सुबह जल्दी और शाम ढलने के बाद ही पानी देना चाहिए. इससे पौधे में नमी बनी रहती है और पत्तियां ताजा दिखती हैं.

जड़ में दूध डालने का उपाय क्यों माना जाता है खास

गुरुवार को करें यह आसान उपाय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार के दिन तुलसी में जल के साथ थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करना शुभ माना जाता है. ध्यान रहे कि केवल दूध नहीं चढ़ाना चाहिए, बल्कि पानी में कुछ बूंदें दूध की मिलानी चाहिए. ऐसा करने से पौधे की जड़ों को पोषण मिलता है और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है.

कई घरों में बुजुर्ग आज भी यह परंपरा निभाते हैं. उनका मानना है कि इससे तुलसी जल्दी सूखती नहीं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तुलसी को हरा रखने के आसान घरेलू तरीके

मिट्टी के गमले का करें इस्तेमाल
प्लास्टिक के गमलों की तुलना में मिट्टी के गमले पौधे के लिए ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. मिट्टी हवा को अंदर तक पहुंचने देती है, जिससे जड़ें स्वस्थ रहती हैं.

नारियल का छिलका बचाएगा नमी
अगर आपकी तुलसी बार-बार सूख रही है तो गमले में नीचे सूखे नारियल के छिलके डालें. यह पानी को सोखकर लंबे समय तक मिट्टी में नमी बनाए रखते हैं. खासकर तेज गर्मी वाले इलाकों में यह उपाय काफी असरदार माना जाता है.

धूप से बचाना भी जरूरी
गर्मियों में दोपहर की सीधी धूप तुलसी की पत्तियों को जला सकती है. ऐसे में हल्का सूती लाल कपड़ा पौधे के ऊपर इस तरह रखें कि हवा आती रहे लेकिन तेज धूप सीधे न पड़े.

तुलसी सूखने को क्यों माना जाता है संकेत

ज्योतिष में क्या है मान्यता
धार्मिक मान्यताओं में तुलसी का संबंध बुध ग्रह से जोड़ा गया है. कहा जाता है कि अगर घर में बार-बार तुलसी सूख रही है तो यह जीवन में आने वाली परेशानियों या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है.

कुछ लोग इसे पितृदोष से भी जोड़ते हैं. मान्यता है कि नया पौधा लगाने के कुछ ही दिनों में पत्तियां झड़ने लगें तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. हालांकि वास्तु और ज्योतिष के साथ-साथ पौधे की सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed