Panchang 21 May 2026: आज गुरु पुष्य योग, स्कंद षष्ठी, गुरुवार विष्णु पूजा, देखें मुहूर्त

Panchang 21 May 2026: आज गुरु पुष्य योग, स्कंद षष्ठी, गुरुवार विष्णु पूजा, देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 May 2026: आज अधिक मास का स्कंद षष्ठी और गुरुवार व्रत है. आज गुरु पुष्य योग के साथ 3 और शुभ योग बने हैं, ​जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग शामिल हैं. जिस गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, उस दिन गुरु पुष्य योग होता है. इसमें स्थिर कार्य करने शुभ फलदायी होते हैं. पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पंचमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, बालव करण, गण्ड योग, दक्षिण का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. गुरु पुष्य योग में नया बिजनेस, नया काम, सोना, चांदी, मकान, कार, प्रॉपर्टी की खरीदारी, इष्ट देव की पूजा आदि करते हैं.

आज के दिन अधिक मास की स्कंद षष्ठी है. स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से संतान सुख मिलता है, रोग, दोष मिटते हैं. आज भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें. उनको पंचामृत, हल्दी, पीले फूल, धूप, दीप, गंध, गुड़, चने की दाल आदि चढ़ाएं. विष्णु चालीसा पढ़ें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. गुरुवार के मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गुरु कृपा के लिए हल्दी, पीले फूल, पीले वस्त्र, पीतल के बर्तन, पीला चंदन आदि का दान करें, इससे लाभ होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 मई 2026

  • आज की तिथि- पंचमी – 08:26 ए एम तक, उसके बाद षष्ठी
  • आज का नक्षत्र- पुष्य – 02:49 ए एम, मई 22 तक, फिर अश्लेषा
  • आज का करण- बालव – 08:26 ए एम तक, कौलव – 07:20 पी एम तक, उसके बाद तैतिल
  • आज का योग- गण्ड – 10:58 ए एम तक, फिर वृद्धि
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:27 ए एम
सूर्यास्त- 07:08 पी एम
चन्द्रोदय- 09:53 ए एम
चन्द्रास्त- 11:54 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:46 ए एम
  2. गुरु पुष्य योग: 05:27 ए एम से 02:49 ए एम, 22 मई
  3. सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:27 ए एम से 02:49 ए एम, 22 मई
  4. अमृत सिद्धि योग: 05:27 ए एम से 02:49 ए एम, 22 मई
  5. रवि योग: 05:27 ए एम से 02:49 ए एम, 22 मई
  6. अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
  7. विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:29 पी एम
  8. अमृत काल: 08:47 पी एम से 10:18 पी एम
  9. निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 22 मई

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:27 ए एम से 07:10 ए एम
चर-सामान्य: 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 02:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:43 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:26 पी एम से 07:08 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:08 पी एम से 08:26 पी एम
चर-सामान्य: 08:26 पी एम से 09:43 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 ए एम से 01:35 ए एम, 22 मई
शुभ-उत्तम: 02:52 ए एम से 04:10 ए एम, 22 मई
अमृत-सर्वोत्तम: 04:10 ए एम से 05:27 ए एम, 22 मई

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 05:27 ए एम से 07:10 ए एम
  • गुलिक काल- 08:53 ए एम से 10:35 ए एम
  • राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:43 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 10:01 ए एम से 10:56 ए एम, 03:29 पी एम से 04:24 पी एम
  • दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

कैलाश पर – 08:26 ए एम तक, उसके बाद नंदी पर.

Source link

You May Have Missed