गुरुवार को इन मंत्रों से करें पूजा, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिटेगा गुरु दोष

गुरुवार को इन मंत्रों से करें पूजा, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिटेगा गुरु दोष

होमताजा खबरधर्म

गुरुवार को इन मंत्रों से करें पूजा,भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिटेगा गुरु दोष

Last Updated:

Guruwar Puja Mantra: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और देव गुरु बृह​स्पति के मंत्रों का जाप भी करते हैं. इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का जाप करके पुण्य लाभ पा सकते हैं.

Zoom

गुरुवार को भगवान विष्णु और देव गुरु बृह​स्पति के मंत्रों का जाप करते हैं. (Photo: AI)

Guruwar Puja Mantra: गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन व्रत और पूजा का संकल्प करके श्रीहरि की पूजा करते हैं. इसमें पीले रंग का बहुत महत्व है. इस वजह से पीले फूल, हल्दी, केसर, चने की दाल, गुड़ आदि का उपयोग करते हैं. कहा जाता है कि पूजा सामग्री जितनी महत्वपूर्ण है, उससे अधिक महत्व मंत्रों का है. मंत्रों की मदद से देवी और देवताओं का आह्वान करते हैं. मंत्रों का जाप करके उनको सिद्ध करते हैं और अपने मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं. आइए जानते हैं गुरुवार के मंत्रों के बारे में.

गुरुवार को कौन सा मंत्र जपना चाहिए?

गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसमें भी आप चाहें तो भगवान विष्णु की मनोकामना पूर्ति मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
गुरुवार को भगवान विष्णु के इस द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए. जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है, उसकी सभी शुभ मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, आरोग्य की प्राप्ति होती है. हरि कृपा से जीवन के संकटों का नाश होता है. जीवन के अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है.

विष्णु गायत्री मंत्र: ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात.

यदि आप गुरुवार को विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आपके सभी प्रकार के दुखों और कष्टों का नाश हो सकता है.

गुरु बीज मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः

बृहस्पति मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः

बृहस्पति मंत्र जपने के फायदे क्या हैं?

  • गुरुवार के दिन आप बृहस्पति मंत्र का जाप करते हैं, तो आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.
  • गुरु ग्रह के दोषों का अंत होने से जल्द विवाह के योग बनेंगे.
  • यदि किसी के वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो पति और पत्नी साथ में गुरुवार का व्रत करके विष्णु पूजा करें और मंत्र जाप करें. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.
  • बृहस्पति की कृपा से करियर में उन्नति और विस्तार होता है. मंत्र जाप से प्रमोशन, नई जॉब, वेतन, पद और प्रतिष्ठा में वृ​द्धि होती है.
  • बृहस्पति के शुभ प्रभाव से बिजनेस में सफलता मिलती है और मुनाफा होता है.
  • बृहस्पति मंत्र जाप से संतान सुख, सुखी परिवार, यश, कीर्ति, आर्थिक संकट से मुक्ति, बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता में वृद्धि होती है.

गुरुवार पूजा का सही समय क्या है?

गुरुवार के दिन आप सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 32 मिनट पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत होकर पूजा कर सकते हैं. सुबह में 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे के बीच का समय भी पूजा पाठ के लिए अच्छा माना जाता है. दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में भी आप गुरुवार की पूजा कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed