अगले 5 दिनों में 3 राशिवालों को मिलेगी धन-संपत्ति, छापेंगे रुपए, 3 राशियों को लगेगा चूना!
Last Updated:
Money Property Astrology: मनी एस्ट्रोलॉजी की मदद से देखा जाए तो अगले 5 दिन 3 राशिवालों के धन और संपत्ति के लिए शुभ साबित होंगे. इनको मार्केट से लाभ होगा और प्रॉपर्टी के विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी. लेकिन इन 5 दिनों में तुला, कुंभ और मीन वालों को सावधान रहना होगा. रुपयों का लेनदेन हो या फिर प्रॉपर्टी खरीदने का काम, बहुत ही सतर्क रहना होगा, नहीं तो कोई आपको चूना लगा सकता है, आपको बड़ी धन हानि हो सकती है.
Money Property Astrology: आज से अगले 5 दिनों में वृषभ राशिवालों के प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं, इससे बड़ी राहत हो सकती है. वहीं कर्क राशिवालों की इनकम बढ़ सकती है, बिजनेस में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं कन्या वालों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. दूसरों पर भरोसा करके तुला वालों को धन हानि उठानी पड़ सकती है, वृश्चिक वालों को निवेश में बड़ा घाटा लग सकता है. कुंभ वाले भी इन 5 दिनों में रुपयों के लेनेदेन में सावधान रहें. मीन वालों को भी 5 दिनों में वित्तीय नुकसान हो सकता है. (Photo: AI)

वृषभ: वृषभ वालों को अगले 5 दिनों में अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में राहत मिल सकती है. जमीन जायदाद के विवाद सुलझ सकते हैं या फिर कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी. (Photo: AI)

कर्क: कर्क राशिवालों को अगले 5 दिनों में आदमनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. वे इनकम के लिए नए काम या उपाय कर सकते हैं. यह समय आपको अच्छा धन लाभ देने वाला होगा. अचानक से मिलने वाला धन आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है. आपका फंसा हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कन्या: कन्या राशि के लोगों को शेयर मार्केट से बड़ा मुनाफा हो सकता है. आप बाजार की चाल को देखकर अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं. इस समय में आपको बिजनेस का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको अच्छा वित्तीय फायदा दे सकता है. (Photo: AI)

तुला: तुला वालों को इन 5 दिनों में धन और संपत्ति को लेकर सावधान रहना होगा. इस समय में प्रॉपर्टी के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है. जमीन, मकान, दुकान आदि खरीदने या बेचने में सावधानी रखें. दूसरों की बातों पर विश्वास करके फैसले लेंगे, तो बड़ी धन हानि हो सकती है. (Photo: AI)

वृश्चिक: वृश्चिक राशिवालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद परेशानी का कारण बन सकता है. इस मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लें, तो अच्छा रहेगा. वहीं अचानक से किए गए धन के निवेश या फिर शुरू किया गया बिजनेस बड़ा घाटा दे सकता है. आपकी सोच के विपरीत स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में आप कोई जोखिम वाले निवेश या बिजनेस फिलहाल के लिए टाल सकते हैं. (Photo: AI)

कुंभ: कुंभ राशि के लोग इन 5 दिनों में कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. इसमें जमीन, मकान, दुकान, फ्लैट या कार हो सकती है. जब आप फाइनल सौदा करें या रुपए दें तो किसी को गवाह के तौर पर साथ रखें. रुपयों के लेनदेन का प्रमाण अपने पास रखें. प्रॉपर्टी के कागज जरूर चेक करा लें. (Photo: AI)

मीन: मीन राशिवालों को सलाह है कि इन 5 दिनों में वे लोग फिजूलखर्च न करें और कोई बड़ा निवेश भी न करें क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, धन हानि हो सकती है. आप आर्थिक संकट में फंस सकते हैं. किसी को पैसे उधार देते या लेते समय सावधानी रखें. (Photo: AI)


