ग्रहों के राजकुमार बुध होने जा रहे है उदय, इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन
Last Updated:
Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुध ग्रह अपनी चाल या स्थिति में परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव कई लोगों के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है. बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना गया है. ऐसे में इसके बदलाव से कारोबार, करियर, रिश्तों और कार्यक्षेत्र में नए अवसरों के साथ कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं.
Ujjain. Budh Uday 2026: हिन्दू धर्म ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. इसी शास्त्र के अनुसार आने वाले दिन की गरणा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क क्षमता और संचार का कारक माना जाता है. जब बुध अपनी स्थिति में परिवर्तन करता है, तो इसका असर व्यक्ति के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर देखने को मिलता है. सोचने-समझने की क्षमता, बोलचाल का तरीका, करियर की दिशा और आर्थिक स्थिति पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है. कई लोगों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आता है, तो कुछ को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है.
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, बुध ग्रह एक महत्वपूर्ण खगोलीय बदलाव के तहत 26 मई 2026 को रात 11 बजकर 19 मिनट के लगभग पर वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं. बुध का यह उदय कुछ राशियों के लिए सफलता, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है. वहीं कुछ लोगों के जीवन में मानसिक उलझन, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाइयां भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में सावधानी और समझदारी से कदम उठाना बेहद जरूरी होगा. आइए जानते है वह राशि व उपाय.
तीन राशियों वाले रहे सावधान
मिथुन– बुध का उदय इस राशि के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे काम का दबाव महसूस होगा. अधिक व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव और थकान भी बढ़ सकती है, जिसका असर स्वभाव पर दिखाई दे सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना जरूरी होगा. फिलहाल बड़े निवेश या महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी से बचें. साथ ही परिवार और करीबी लोगों के साथ रिश्तों में भी संयम और समझदारी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
कन्या- इस राशि के बुध स्वामी ग्रह माने जाते हैं, ऐसे में उनका उदय आपके विचारों और मानसिक स्थिति पर विशेष प्रभाव डाल सकता है. इस समय आत्मविश्वास में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है, जिससे महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर मन दुविधा में रह सकता है. कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. यात्रा और धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा.
मकर- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का उदय होना इस राशि के जातक के लिए बड़ा ही मध्यम परिणाम लाएगा. कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में न आने से निराशा बनी रहेगी. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. संतान से कोई परेशानी हो सकती है.
जरूर करें यह उपाय
बुध ग्रह के अस्त होने पर अशुभ परिणाम इन चार राशि को होंगे. इसलिए इन राशि के जातक को चाहिए कि भगवान गणेश की पूजा रोजाना करें. और उनके पिर्य मंत्रो का जाप करें. साथ ही रोजाना 108 बार ‘ॐ बुधाय नमः’ का जाप करें. बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी वस्तुओं का दान करें. जिससे मानसिक शांति और कष्टों का निवारण हो सके.w
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


