चाणक्य के अनुसार केवल इन 5 परिस्थितियों में ही पता चलता है कौन अपना है और कौन पराया

चाणक्य के अनुसार केवल इन 5 परिस्थितियों में ही पता चलता है कौन अपना है और कौन पराया

होमफोटोधर्म

चाणक्य अनुसार केवल इन 5 परिस्थितियों में ही पता चलता है कौन अपना और कौन पराया

Last Updated:

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि किसी व्यक्ति की सही पहचान कैसे करें. कई बार लोग जैसे दिखते हैं, वैसे होते नहीं हैं. कुछ खास परिस्थितियों में ही इंसान का असली स्वभाव सामने आता है. इस लेख में जानिए वे मुख्य परिस्थितियां, जिनसे आप किसी व्यक्ति की सही पहचान कर सकते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो उन्हें भारतीय इतिहास का महान विद्वान माना जाता है. कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन जीना चाहता है, उसे उनकी नीतियों का पालन जरूर करना चाहिए. उनके जीवन में कही गई बातें आज भी हमारा मार्गदर्शन करती हैं. अपनी नीति में आचार्य चाणक्य ने किसी व्यक्ति की असली पहचान करने का तरीका भी बताया है. उनका कहना है कि कुछ लोग दिखावे के लिए बचकाना व्यवहार करते हैं, लेकिन असली पहचान कुछ खास परिस्थितियों में ही सामने आती है. इस आर्टिकल में हम आपको इन खास परिस्थितियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप भी किसी व्यक्ति की सही पहचान कर सकें. तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

आचार्य चाणक्य का वह खास श्लोक – अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जैसे सोने की परख चार तरीकों से होती है—घिसने, काटने, आग में तपाने और पीटने से, वैसे ही इंसान की परख भी पांच तरीकों से होती है—त्याग, चरित्र, गुण, स्वभाव और कर्म से.

मुश्किल समय में असली पहचान – आचार्य चाणक्य के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तब ज्यादातर लोग उसके साथ नजर आते हैं. लेकिन जब किसी के जीवन में परेशानियां आती हैं, तब उसकी असली पहचान सामने आती है. जो लोग मुश्किल वक्त में आपका साथ नहीं छोड़ते, वही आपके सच्चे दोस्त होते हैं. जो लोग ऐसे समय में आपसे मुंह मोड़ लेते हैं, उनका स्वभाव उसी वक्त साफ हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

त्याग की स्थिति में – चाणक्य नीति के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को कुछ त्यागना पड़ता है, तब उसकी असली पहचान सामने आती है. जो व्यक्ति दूसरों की भलाई के लिए अपने स्वार्थ का त्याग कर सकता है, वही वास्तव में अच्छा इंसान होता है. वहीं जो लोग हमेशा अपने ही फायदे के बारे में सोचते हैं, उनकी असलियत ऐसे समय में सामने आ जाती है. ऐसे लोग तुरंत भाग जाते हैं और तभी उनका चेहरा दिख जाता है.

पैसा और ताकत मिलने पर – आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग सामान्य हालात में बहुत विनम्र नजर आते हैं, लेकिन जब उन्हें पैसा या ताकत मिल जाती है, तो उनका व्यवहार अचानक बदल जाता है. लोगों को लेकर उनकी सोच बदल जाती है और उनके फैसले भी. चाणक्य के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति पैसा या ताकत मिलने के बाद भी विनम्र और संतुलित रहता है, तो उसका स्वभाव वास्तव में अच्छा है.

दूसरों के प्रति व्यवहार से होती है पहचान – चाणक्य अपनी नीति में आगे कहते हैं कि आप किसी व्यक्ति के स्वभाव को उसके दूसरों के प्रति व्यवहार से भी पहचान सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति गरीब, कमजोर या जरूरतमंद के साथ भी अच्छा व्यवहार करता है, तो वह सच में अच्छा और संस्कारी है. वहीं जो खुद के आगे किसी और को कुछ नहीं समझता, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही फायदा है.

काम और जिम्मेदारी निभाने से होती है असली पहचान – आचार्य चाणक्य नीति के अंत में कहते हैं कि किसी व्यक्ति की असली पहचान उसके काम से भी की जा सकती है. जब किसी को कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तब उसके असली गुण सामने आते हैं. अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी और मेहनत से अपना काम पूरा करता है, तो वह भरोसेमंद माना जाता है. वहीं जो लोग बस करने के लिए काम कर देते हैं, तब पता चलता है कि वह आपके लिए सही है या नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed