सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं? हाथ की रेखाएं खोल सकती हैं भविष्य का राज
Last Updated:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की कुछ खास रेखाएं और पर्वत सरकारी नौकरी मिलने के संकेत देते हैं. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कि भाग्य रेखा, शनि पर्वत, सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत की स्थिति से करियर और सरकारी नौकरी के योग का पता लगाया जा सकता है.
फरीदाबाद: सरकारी नौकरी पाने का सपना आज हर युवा देखता है. इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन कई लोग अपनी किस्मत और हाथ की रेखाओं को भी इससे जोड़कर देखते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि हाथ की कुछ खास रेखाएं और पर्वत व्यक्ति के करियर और भविष्य के बारे में संकेत देते हैं. इसी विषय पर बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जिनके अनुसार हाथ में मौजूद तीन खास रेखाएं सरकारी नौकरी के योग बनाती हैं.
कौनसी रेखाएं देती हैं सरकारी नौकरी का संकेत
Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हमारे हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो सरकारी नौकरी के संकेत देती हैं. हाथ के मणिबंध यानी कलाई से निकलने वाली रेखाएं यदि जीवन रेखा तक जाती हैं और वहीं से भाग्य रेखा निकलकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचे तो यह बहुत शुभ माना जाता है. शनि पर्वत हाथ की बीच वाली उंगली के नीचे का हिस्सा होता है. यदि यह भाग्य रेखा साफ और बिना कटी हुई हो तो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी मजबूत मानी जाती है.
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत का भी इसमें बहुत बड़ा महत्व होता है. सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे होता है. अगर भाग्य रेखा सूर्य पर्वत की ओर साफ तरीके से जाती हो और बीच में टूटी या कटी हुई न हो तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बनते हैं. वहीं गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे का भाग यदि ऊंचा और स्पष्ट दिखाई दे साथ ही वहां त्रिभुज जैसे शुभ निशान बने हों तो इसे भी सरकारी नौकरी का मजबूत संकेत माना जाता है.
गुरु और सूर्य को विशेष महत्व
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु और सूर्य को विशेष महत्व दिया गया है. यदि कुंडली में गुरु और सूर्य मजबूत स्थिति में हों तो व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. जीवन रेखा में नौकरी लगने की उम्र का भी संकेत मिलता है.
रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं उपाय के तौर पर सूर्य भगवान की आराधना करने की सलाह देता हूं. रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और सूर्य नमस्कार करना चाहिए. सूर्य और गुरु यदि मजबूत हों तो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सरकारी नौकरी के योग बढ़ जाते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


