शनि अमावस्या पर सावधान रहें ये 4 राशिवाले! सेहत, धन पर होगा अशुभ प्रभाव,जानें बचने के उपाय

शनि अमावस्या पर सावधान रहें ये 4 राशिवाले! सेहत, धन पर होगा अशुभ प्रभाव,जानें बचने के उपाय

Last Updated:

Shani Amavasya 2026 Unlucky Zodiac Signs: इस बार शनि अमावस्या ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को है. इस दिन 4 राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनकी सेहत खराब हो सकती है या धन हानि की आशंका है. वृषभ वाले कोर्ट केस में फंस सकते हैं. आइए जानते हैं शनि अमावस्या का इन राशियों पर दुष्प्रभाव और बचने के ज्योतिष उपाय.

Zoom

शनि अमावस्या 2026 राशियों पर अशुभ प्रभाव और उपाय. (Photo: AI)

Shani Amavasya 2026 Bad Luck: इस साल शनि अमावस्या 16 मई को है, जो ज्येष्ठ की अमावस्या भी है. कहा जाता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी होती हैं, जिसका दुष्प्रभाव लोगों पर हो सकता है. टैरो कार्ड के अनुसार, इस बार शनि अमावस्या पर 4 राशिवालों को सावधान रहना होगा, नहीं तो उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव हो सकता है, वहीं धन हानि की वजह से आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं. शनि अमावस्या पर अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय कर सकते हैं.

वृषभ: शनि अमावस्या के दिन वृषभ राशिवालों को फिजूलखर्च पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो धन का संकट आ सकता है. जो जरूरी है, उस पर ही धन खर्च करें. इस दिन आपको कार्यस्थल पर भी सावधान रहना होगा क्योंकि वाद विवाद की आशंका है. कोर्ट कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. किसी पुराने केस में आपके लिए संकट पैदा हो सकता है. अहंकार से दूर रहकर व्यवहारिक हल निकालने की कोशिश करें. शनि अमावस्या पर आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है.

कर्क: शनि अमावस्या के अवसर पर पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले कर्क जातकों को सावधानी रखनी होगी. कोई ऐसा काम न करें कि अविश्वास बढ़े और तनाव हो. अहंकार की वजह से लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. इस दिन समय अनुकूल नहीं है, तो सावधानी और सतर्कता जरूरी है. उस दिन कोई बड़े फैसले न लें या कोई बड़ा काम न करें. दूसरों पर निर्भरता आपको हानि पहुंचा सकती है. धन के निवेश में जल्दीबाजी से हानि की आशंका है.

तुला: शनि अमावस्या को तुला वालों को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. काम का तनाव मानसिक शांति को भंग कर सकता है. वहीं रिश्तों में दूरी की वज​ह से भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं. बढ़ती नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो ऐसी स्थितियां आपको बीमार कर सकती हैं. धैर्य, शांति, योग, ध्यान आदि की मदद से स्थिति को संभालना ठीक रहेगा. काम को जल्दी पूरा करने का दबाव भी आपको परेशान करेगा. दूसरों को रुपए उधार न दें, फंस सकता है.

मीन: शनि अमावस्या के दिन मीन राशिवालों को वाद विवाद या किसी भी प्रकार के झगड़े से दूर रहना चाहिए. वहीं करियर में बढ़ता काम और अच्छे प्रदर्शन का दवाब आपको मानसिक रूप से तनाव दे सकता है. कुछ लोग आपके काम में अड़चने भी डाल सकते हैं, जिससे ग्रोथ धीमा हो सकता है. आप स्वयं को समय दें और आराम करें. लगातार काम की वजह से सेहत खराब हो सकती है. दूसरी ओर आपके लाइफ पार्टनर की खराब तबीयत आपकी चिंता बढ़ा सकती है.

शनि अमावस्या के उपाय

  • शनि अमावस्या के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए शनिदेव की पूजा करें और व्रत रखें. शनि के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. शनि कृपा से आपके कष्ट मिटेंगे.
  • पीपल को देव वृक्ष कहा गया है क्योंकि उसमें त्रिदेव का वास होता है. शनि अमावस्या पर पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें. उसकी सेवा करें और उसके नीचे तेल का एक दीपक जलाएं.
  • शनि अमावस्या पर आप सुबह में स्नान के बाद पितरों को जल से तर्पण दें. इससे पितर तृप्त होंगे. उनकी कृपा से आपकी समस्याएं खत्म हो सकती हैं और आप उन्नति कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed