विरोधियों से सावधान! हनुमान जी की पूजा से मिलेगी सफलता, आज का कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (मंगलवार) व्यवसायिक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ज्योतिषाचार्या के अनुसार, व्यापार में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे गुस्सा आ सकता है लेकिन मन को शांत रखें.
आज पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (मंगलवार) मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से भरा बताया है. आज व्यवसाय और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन सही रणनीति और संयम से सफलता के रास्ते खुलेंगे. विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है. वहीं नौकरी और सरकारी क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं. पार्टनर का सहयोग और बेहतर स्वास्थ्य आज का सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष रहेगा. धार्मिक उपाय करने से रुके हुए कार्यों में गति मिलने और जीवन में ग्रोथ आने की संभावना बताई गई है.
बिजनेस में विरोध और उतार-चढ़ाव के संकेत
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, बिजनेस में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे मन में क्रोध और तनाव बढ़ सकता है. हालांकि सलाह दी गई है कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं.
धैर्य और आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता
आज के दिन कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी से बचने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. सफलता धीरे-धीरे आपके करीब आ रही है, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. सेल्फ मेडिटेशन और खुद पर भरोसा रखने से मानसिक मजबूती बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी.
नौकरी और सरकारी क्षेत्र में बन रहे अवसर
जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. लगातार मेहनत करने वालों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. आपके अंदर तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता दिखाई दे रही है और सही समय आने पर आपको इसका लाभ मिलेगा.
पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग
आज आपके जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा. रिश्तों में संतुलन और समझ बढ़ेगी, जिससे पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी गई है. ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
हनुमान जी की पूजा से बनेगा सफलता का योग
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, आज हनुमान जी के मंदिर में वड़ा का भोग लगाना शुभ रहेगा. साथ ही बजरंगबली को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करें. मौली धागे का दीपक बनाकर उसमें चमेली के तेल का दीप जलाएं और दो लौंग और कपूर की टिकिया जलाकर अपनी मनोकामना हनुमान जी के सामने रखें. ऐसा करने से जीवन में ग्रोथ और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं.
शुभ रंग और लकी नंबर
आज कुंभ राशि वालों के लिए लाल, आसमानी नीला और हल्का भूरा रंग बेहद शुभ माना गया है. वहीं लकी नंबर 1, 5, 8 और 11 में से कोई भी अंक आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


