सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में पहुंचे पीएम मोदी, जानें इसकी खास बातें

सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में पहुंचे पीएम मोदी, जानें इसकी खास बातें

होमताजा खबरधर्म

सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’, जानें इसकी खास बातें

Last Updated:

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है. यह देश ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध है. गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में अरब सागर के किनारे स्थित यह मंदिर शंकर भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है. आज यहां ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होने पहुंचे हैं. यह अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर मनाया जा रहा है. जानिए, इस मंदिर का महत्व, इतिहास और खास बातें.

Zoom

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.

Somnath Amrit Mahotsav: आज पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं. पीएम मोदी गुजरात के दो दिनों के दौरे 10 से 11 मई पर हैं. आज सुबह से ही सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. यह अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर मनाया जा रहा है. इस दौरान कई तरह के धार्मिक और सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे. यहां विशेष पूजा भी आयोजित की जाएगी. कुंभाभिषेक, ध्वजारोहण समारोह में भी पीएम शामिल होंगे.

कहां स्थित है सोमनाथ मंदिर
सोमनाथ मंदिर देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है. यह देश ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध है. गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में अरब सागर के किनारे स्थित यह मंदिर शंकर भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है. यह मंदिर भारतीय इतिहास और संस्कृति का जीता जागता प्रमाण है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सोमनाथ मंदिर का इतिहास और महत्व
इस मंदिर का इतिहास कई हजार वर्ष पुराना है. कई बार हुए आक्रमणों के कारण ये मंदिर टूट चुका है और बार-बार इसका पुनर्निर्माण किया गया. खबरों के अनुसार, आधुनिक मंदिर का पुनर्निर्माण आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की पहल पर शुरू हुआ था. इसका उद्घाटन 1951 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था.

पीएम नरेंद्र मोदी आज क्यों जा रहे हैं?
पीएम मोदी आज गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे. वे सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो मंदिर के पुनर्निर्माण और उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. वे यहां होने वाले विशेष पूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

सोमनाथ मंदिर की खास बातें
यह मंदिर अरब सागर के किनारे बेहद सुंदर स्थान पर बना है.
मंदिर की वास्तुकला चालुक्य शैली में बनाई गई है.
मंदिर परिसर में बाण स्तंभ नाम का एक स्तंभ है. इस स्तंभ के बारे में कहा जाता है कि इसके दक्षिण में सीधे अंटार्कटिका तक कोई भूमि नहीं है.
शाम की आरती और लाइट एंड साउंड शो यहां का बड़ा आकर्षण माने जाते हैं.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed