Dainik Rashifal, 11 May 2026: आज चंद्रमा-राहु युति, इन 4 राशिवालों के लिए शुभ, होगी उन्नति
Today Horoscope 11 May 2026: आज 11 मई सोमवार का दिन मेष, वृषभ, मिथुन और सिंह वालों के लिए अचानक उन्नति और धन लाभ का होगा क्योंकि चंद्रमा और राहु की युति से ऐसी स्थितियां बनेंगी. नौकरी करने वालों या बिजनेस करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे. नई जॉब की तलाश में हैं तो आज प्रयास करें, आपका काम बन सकता है. सिंह वाले लोग आज माथे पर पीला चंदन लगाएं और काम पर जाएं. आप सफल रहेंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का दैनिक राशिफल और सोमवार के विशेष उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष की राशि मे ही मंगल देव का गोचर होने जा रहा है, वहीं चंद्र देव कुंभ राशि मे विराजमान हैं, जहां चन्द्रमा और राहु की युति बनेगी, इसलिए आज किसी भी प्रकार के बदलाव को सहजता से लें. आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से किए कार्यों को लाभ मे परिवर्तित होते देखेंगे. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें. जॉब को लेकर आज सहजता बढ़ेगी, काम में मन लगेगा. जो जॉब बदलना चाहते हैं, उन्हें प्रयास तेज कर देने चाहिये, आज का दिन उपयोगी साबित हो सकता है. व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है. धन लाभ रहेगा, वहीं रिश्तों को लेकर आज ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, जिसके कारण तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. संतान पक्ष के लिये दिन उत्तम है. भाग्य का साथ 77% है. आज रोली का तिलक लगा कर घर से निकलें.
वृषभ का राशिफल
चंद्र देव वृषभ की राशि के लिये कर्म भाव से गोचर करेंगे, जहां चन्द्रमा और राहु की युति बनेगी, आज अपने उच्च मनोबल से आगे बढ़ें. वास्तविकता पर ध्यान दें, भ्रमित बिल्कुल ना हों, वरना निर्णय गलत हो सकते हैं. जॉब मे अचानक उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं, पर आज कूटनीतिज्ञ की तहत काम करने की जरूरत है. व्यापारिक विस्तार में अनुकूलता रहेगी, लाभ के अवसर रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में अनबन के चलते तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्रोध और तनाव परेशान कर सकता है. आज सफेद चंदन लगा कर निकलें. भाग्य का साथ 65% है.
मिथुन का राशिफल
मिथुन की राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर राहु के साथ हो रहा है, अचानक से वृद्धि और विस्तार के नए रास्ते मिलेंगे. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, बस सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें क्योंकि राहु के प्रभाव से बेवजह के गलत ख्याल मानसिक तनाव दे सकते हैं. जॉब हो या व्यापार अच्छे परिणाम मिलेंगे, मान सम्मान बढ़ेगा. संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. घूमने फिरने का माहौल भी बन सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज रोली का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 65% है.
कर्क का राशिफल
चंद्रमा का गोचर आज कर्क की राशि से अष्टम होगा, जहां राहु भी विराजमान है. आज अचानक से होने वाले परिवर्तनों को सहजता से लें, अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें क्योंकि निश्चित तौर पर जो सामने दिख रहा है या सामने आया है, उसके पीछे भी बहुत कुछ है. आज जोखिम उठाने से बचें. जॉब के लिहाज से दिन अच्छा जायेगा, बहुत दिनों से प्रतिक्षित काम पूर्ण होंगे. स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, स्थायित्व बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. तनाव लेने से बचें, रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है, सहयोग मिलेगा. आज दही से तिलक कर घर से निकलें. भाग्य का साथ 58% है.
कर्क की राशि से सप्तम चंद्रमा और राहु की युति विराजमान रहेगी. आज का दिन आर्थिक पक्ष के सुधार के लिए अनुकूल रहेगा, अचानक से नए अवसर और किए गए प्रयासों में सफलता मिलती दिखेगी. जॉब हो या व्यापार उच्च मनोबल रखें और यथार्थ के धरातल पर कार्य करें. लोगों के उकसाने को महत्व ना दें. पारिवारिक जीवन में अनुकूलता है, वहीं जीवनसाथी के साथ अनबन रह सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज पीले चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 64% है.
कन्या का राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर षष्टम भाव से हो रहा है. आज गलत संगत का प्रभाव आप को हानि दे सकता है. ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में आप की लगन और मेहनत का प्रभाव दिखेगा, जॉब में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से कार्यों की गति मध्यम रहेगी. आज पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी, दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समय दें,. स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें. पुराना रोग परेशान कर सकता है. आज रोली का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 52% है.
आज पंचम भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है, आज रचनात्मक ढंग से कार्य करने की, अलग सोच और धारणा को लेकर आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में अपना अलग स्थान बना पाएंगे,. जॉब को लेकर प्रयास सार्थक रहेंगे, आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा. आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से आज खर्चे पर नियंत्रण रखें. नए अवसर मिलेंगे, लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सार्थक रहेंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें खासकर पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, वहीं संतान पक्ष को लेकर सजग रहें, उनके मनोबल को बढ़ाएं. रिश्तों में सहजता रहेगी. आज दही का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 68% है.
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक की राशि से चतुर्भाव में चंद्रमा का गोचर रहेगा. अपनी प्लानिंग और काम करने के तरीकों पर ध्यान दे पाएंगे और बेहतर बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे. भूमि संबंधी कार्य और निवेश को लेकर सकारात्मक परिणाम मिल पाएंगे. व्यापार और जॉब दोनों में ही कार्य गतिशील रहेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल है, पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज रोली का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 73% है.
धनु का राशिफल
धनु की राशि के लिये चन्द्रमा का गोचर पराक्रम भाव से होगा, जो आपको कार्यों के प्रति लगनशील बनायेगा और आप रचनात्मक ढंग को अपनाएंग. जॉब मे प्रशंसा, अप्रेजल और आगे बढ़ने के रास्ते मिलेंगे. व्यापार गतिशील रहेगा, रुका धन प्राप्त हो सकता है. अपने काम को बाहरी देश तक पहुंचाने के लिये व्यापार का दायरा बढ़ने का दिन है. रिश्तों के लिहाज से समय सामान्य और स्वास्थ्य अनुकूल है. आज केसर का तिलक लगाकर निकलें. भाग्य का साथ 66% है.
मकर के लिये चन्द्रमा का गोचर आय भाव से हो रहा है, जो बता रहा है कि दिन प्रगतिशील रहेगा. आप सजगता से इस दिन का प्रयोग करें, तो दूरगामी लाभ को आज ही सुनिश्चित कर पायेंगे, बस निर्णय लेते समय भ्रमित होने से बचें. तथ्य की सत्यता को जरूर परख लें. जॉब मे आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे, वहीं व्यापार में लगातार चल रहे विस्तार के प्रयास सफल होंगे. कुछ पुराने लोग आप का साथ छोड़ भी सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, स्वाथ्य सामान्य रहेगा. आज पीले चंदन का तिलक लगाकर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 73% है.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ का दिन यश अर्जित करने का है. कार्यक्षेत्र में जॉब हों या व्यापार दोनों में ही गति रहेगी. आप अपने मन मुताबिक काम कर पायेंगे, बस आज गुस्से को नियंत्रित रखें और विवादों से बचें. परिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, साथ समय बिता पायेगे. संतान पक्ष के लिये समय उत्तम है, आज रोली का तिलक लगा कर घर से निकलें. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
मीन का राशिफल
आज मीन को अपने कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, वहीं नियम और सही दिशा में काम करने से बाहरी लोगों का भी सहयोग मिलेगा और धन लाभ की अच्छी स्थिती रहेगी. जॉब में परिवर्तन के लिये प्रयास सफल रहेंगे, वहीं व्यापार में अनुकूलता रहेगी, नये प्रयास सफल रहेंगे. अधिक लाभ के लिये जल्दबाजी में निर्णय भी ले सकते हैं. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, रिश्तों को लेकर आज संदेह के चलते उतार चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा. आज पीली हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 62% है.


