आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, देवों के देव महादेव की प्रदोष पूजा से होंगे दोष दूर, पंचांग

आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, देवों के देव महादेव की प्रदोष पूजा से होंगे दोष दूर, पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण नवमी उपरांत दशमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, गर करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कुंभ राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से प्रदोष काल में पूजा करने और शिव आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. पंचांग के अनुसार प्रदोष काल सूर्यास्त के आसपास का समय होता है. अलग-अलग शहरों में इसका समय थोड़ा बदल सकता है, लेकिन सामान्य रूप से यह सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले शुरू होकर 45 मिनट बाद तक माना जाता है. भक्त इस दौरान शिव पूजा, मंत्र जाप और व्रत रखकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं, जब भगवान शिव की पूजा करने से कई गुना फल मिलता है. नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के हिसाब से पूरे दिन नवमी तिथि का ही मान किया जाएगा. सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 33 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 2 मिनट पर होगा. योग इन्द्र 11 मई को पूरे दिन के साथ ही 12 मई की सुबह 1 बजकर 4 मिनट तक चलेगा.

धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है, करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है तथा परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों की पूजा से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. सुबह और प्रदोष काल में पूजा शुरू करने से पहले स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पास के शिवालय जाकर पूजा स्थल को स्वच्छ करें और भगवान शिव व माता पार्वती को प्रणाम करें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और जल अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल और चंदन और भोग चढ़ाएं. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें और शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. माता पार्वती को लाल फूल, सिंदूर और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. पूजा के अंत में घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें. मान्यता है कि प्रदोष काल में की गई यह पूजा व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 मई 2026
आज की तिथि- नवमी – 03:24 पी एम तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 01:28 ए एम, 12 मई तक, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
आज का करण- गर – 03:24 पी एम तक, वणिज – 03:14 ए एम, 12 मई तक
आज का योग- इन्द्र – 01:04 ए एम, 12 मई तक, वैधृति योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:33 ए एम
सूर्यास्त- 07:02 पी एम
चन्द्रोदय- 02:21 ए एम, 12 मई
चन्द्रास्त- 01:18 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 11 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:01 पी एम से 07:22 पी एम
अमृत काल: 06:05 पी एम से 07:43 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, 12 मई

शिववास: सभा में – 03:24 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 11 मई 2026
राहुकाल: 07:14 ए एम से 08:55 ए एम
यमगण्ड: 10:37 ए एम से 12:18 पी एम
गुलिक काल: 01:59 पी एम से 03:40 पी एम
वर्ज्य: 08:13 ए एम से 09:52 ए एम
आडल योग: 07:38 पी एम से 01:28 ए एम, 12 मई
विडाल योग: 05:33 ए एम से 07:38 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:39 पी एम
पंचक काल: पूरे दिन
भद्रा: 03:14 पी एम से 05:32 ए एम, 12 मई
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed