घर में छिपकली दिखना शुभ है या अशुभ? जानिए रहस्यमयी संकेतों का मतलब

घर में छिपकली दिखना शुभ है या अशुभ? जानिए रहस्यमयी संकेतों का मतलब

Last Updated:

घर में दिखने वाली भूरी छिपकली को वास्तु में शुभ माना जाता है, जबकि काली छिपकली को गंदगी और नकारात्मकता से जोड़ा जाता है. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार मोर पंख, तुलसी, लहसुन-प्याज के छिलके और काली मिर्च का स्प्रे छिपकली भगाने में मददगार हैं.

फरीदाबाद: घर में छिपकली दिखना आम बात है. किसी के घर में भूरी छिपकली नजर आती है तो कहीं काली रंग की छिपकली दिखाई देती है. कई लोग इसे देखकर डर जाते हैं खासकर बच्चे. वहीं वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में छिपकली को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं. कुछ लोग भूरी छिपकली को शुभ मानते हैं जबकि काली छिपकली को अशुभ संकेत से जोड़कर देखते हैं. घर में छिपकली क्यों आती है इससे क्या संकेत मिलते हैं और इसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे भगाया जा सकता है इसे लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं.

भूरी रंग की छिपकली का महत्व

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताते हैं भूरी रंग की छिपकली को वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. यह घर में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़ों को खाकर सफाई करने का काम करती है. वहीं काली छिपकली को अच्छा नहीं माना जाता. काली छिपकली अक्सर वहीं दिखाई देती है जहां ज्यादा गंदगी होती है या लंबे समय से मकान बंद पड़ा हो. इसलिए घर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी माना गया है.

काली छिपकली को न मारें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताते हैं अगर घर में काली छिपकली दिखाई दे तो उसे मारना नहीं चाहिए. उसे भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं. जैसे मोर का पंख रखना, तुलसी का पौधा पास में रखना या फिर लहसुन और प्याज के छिलकों की माला टांग देना. इसकी गंध से छिपकली दूर चली जाती है. इसके अलावा काली मिर्च को पीसकर उसका स्प्रे बनाकर छिड़कने से भी छिपकली भाग जाती है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं अगर छिपकली में लालिमा नजर आए, तो इसे पितरों की नाराजगी से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि ज्यादातर छिपकलियां छिपकर रहती हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचातीं. घर का वातावरण शुद्ध और साफ रखना चाहिए. तुलसी जैसे पौधे लगाने से सकारात्मकता बनी रहती है और छिपकली भी कम आती है.

क्या है संकेत

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली दीवार पर चलती हुई दिखाई दे, तो इसे अच्छे समाचार का संकेत माना जाता है. वहीं अगर फर्श पर रेंगती हुई दिखे तो इसे धन लाभ से जोड़ा जाता है. नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए इसे तरक्की का संकेत भी माना जाता है. खासकर शुक्रवार के दिन पूजा स्थल के पास छिपकली दिखाई दे तो कई लोग इसे मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत मानते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed