Dainik Rashifal, 9 May 2026: तुला की होगी उन्नति, धनु को मिलेगी नौकरी, सिंह न करें निवेश

Dainik Rashifal, 9 May 2026: तुला की होगी उन्नति, धनु को मिलेगी नौकरी, सिंह न करें निवेश

Today Horoscope 9 May 2026: आज का दैनिक राशिफल बताता है कि आज तुला वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे. जॉब में उन्नति के पूरे योग हैं. धनु वालों के जॉब की तलाश पूरी होगी. नई नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है. आज सिंह वाले लोग बड़े निवेश या परिवर्तन के निर्णय को टाल दें. व्यापार में विस्तार के लिए कार्य करेंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें 12 राशियों के आज के उपाय.

मेष का राशिफल
आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा, दृढ़ संकल्पित होकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफल रहेंगे. जॉब को लेकर थोड़ा अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. काम का बोझ रहेगा, वहीं व्यापार में मार्केटिंग को लेकर श्रमिक वर्ग के साथ सामंजस्य बनाने की आवश्यकता रहेगी. आज रिश्तों में भावनात्मक पहलू को नजर अंदाज करेंगे, जो तनाव का कारण बन सकता है. स्वास्थ्य के लिेहाज से दिन अनुकूल है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 48% है.

वृषभ का राशिफल
आज व्यस्तता भरा दिन रहेगा, अपने काम को लेकर अधिक संजीदा रहेंगे, जो किसी भी तरह के दबाव को आप पर हावी नहीं होने देगा. रचनात्मक ढंग से काम करने की कोशिश आप को यश अर्जित कराएगी, जॉब हो या व्यापार परिवर्तन के लिहाज से भी आज दिन अनुकूल है. वित्तीय मामलों को सुलझा पाएंगे. पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाकर रखने की जरूरत रहेगी. आज स्वास्थ्य अनुकूल है. आज भगवान शंकर का अभिषेक कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य 65% है.

मिथुन का राशिफल
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रह सकता है. किसी भी प्रकार का बदलाव किए बगैर सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ें. जॉब हो या व्यापार दोनों में ही गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. जॉब में विशेष विरोधी सक्रिय रहेंगे, व्यापार में गतिशीलता रहेगी. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे, वहीं स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकता है. स्वाथ्य का ध्यान रखें. आज मां दुर्गा का ध्यान करें. भाग्य का साथ 56% है.

कर्क का राशिफल
भावुक स्वभाव होने के बावजूद भी आज आप संयमित ढंग से अपने काम कर पायेंगे. आगे बढ़ाने के रास्ते देखेंगे. लंबे समय से अटके काम भी आज बन पाएंगे. व्यापार आज अधिक गतिशील रहेगा, वहीं जॉब में प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक मेहनत करने और सजग रहने की आवश्यकता है. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज खर्च बढ़ेगा, जोखिम उठाने से आज बचें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक है.

सिंह का राशिफल
आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी, पुराने अटके हुये वित्तीय मामलों पर सजगता से कार्य करने पर सफलता मिल सकती है, पर किसी बड़े निवेश या परिवर्तन के निर्णय को आज टालें. जॉब में स्थितियां सामान्य रहेंगी, वहीं व्यापार में विस्तार के लिए कार्य करेंगे. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, रिश्तों को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज भाग्य का साथ 69% है. गणेश जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या का राशिफल
आज आप व्यवहार कुशलता से अपने सभी काम बना पाएंगे, वृद्धि और विस्तार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. विशेष रूप से आज आपके काम करने के ढंग में और संतुलन की वजह से बड़े लाभ की संभावना भी बन रही है. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 75% है.

तुला का राशिफल
आज जीविका और धनोपाजर्न के लिए दिन अनुकूल है. नए अवसर सहजता से प्राप्त होंगे. जॉब मे उन्नति और सीनियर्स की प्रशंसा मिलेगी. व्यापार के लिहाज से लेनदेन और धन खर्च को बहुत संतुलित कर के आगे बढ़ें. स्वास्थ्य के लिए आज से दिन कमजोर है, पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी. आज हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% तक है.

वृश्चिक का राशिफल
आज व्यस्तता अधिक रहेगी. लोगों से मिलने जुलने और संबंध मजबूत करने का दिन है. व्यापारिक लाभ और विस्तार के लिए दृढ़ता से निर्णय लेकर रचनात्मक ढंग से आगे बढ़ें. वहीं जॉब में अपने सहकर्मियों के साथ सहयोग रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि रहेगी, व्यापारिक उन्नति के लिये आज नयी संभवनाओं पर कार्य करने की जरूरत रहेगी. वहीं कोई पुराना लेनदेन परेशान कर सकता है. पारिवारिक रिश्तों को समय दें. संबंध सुधरेंगे, स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य 65% साथ देगा. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु का राशिफल
आज का दिन उत्तम है, आर्थिक उन्नति के लिए चल रहे प्रयास सफल रहेंगे. जिनको जॉब की तलाश है, उन्हें आज प्रयास जरूर करना चाहिये. व्यापार मे लेन देन और साझेदारी में सजगता रखें. व्यापार की वृद्धि के लिए दूर दृष्टि से काम लेना चाहिए, वहीं पारिवारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. संतान पक्ष को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 48% तक है.

कुंभ का राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर जायेगा, अधिक मेहनत के साथ-साथ विरोधियों से तनाव मिल सकता है, इसीलिए सकारात्मक दृष्टिकोण से लोगों की परवाह किए बगैर अपने काम पर विशेष ध्यान दीजिए. काम करने का रचनात्मक और सृजनात्मक तरीका आज आपको लाभ देगा. जॉब में अनुकूलता रहेगी, व्यापार में छोटी-छोटी समस्याएं भी आज बड़ी प्रतीत होती दिखाई देंगी. विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन का लाभ उठाना चाहिए, उनकी रुकावटें आज खत्म होंगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भगवान शंकर का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 61% तक है.

मीन का राशिफल
सकारात्मक सोच आपको सफलता के नये आयाम दिला सकती है. जॉब को लेकर कोई नये प्रयोग ना करें. अपने काम पर ध्यान दें, वहीं व्यापार को लेकर कुछ अधिक व्यस्तता रह सकती है. निवेश और लेनदेन बहुत सोच समझ कर करें. स्वाथ्य के लिहाज से भी दिन कमजोर रह सकता है, वहीं परिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, एक दूसरे के साथ समय बिताएं. आज राम दरबार के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

Source link

You May Have Missed