मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, बन रहा दुर्लभ ‘उभयचरी योग’
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 9 May 2026: मिथुन राशि वालों का 9 मई के दिन शुक्ल योग बनाएगा. यह दिन आपके लिए शुभ होगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपके पास धन भी होगा और दानी भी बनेंगे. आप आज के दिन कहीं ठहरने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि शुक्ल योग की स्वामी पार्वती जी हैं, जिन्होंने गणपति को बनाया. आइए जानते हैं कि मिथुन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.
देहरादून: शनिवार यानी 9 मई को ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण मिथुन राशि वालों का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है. आज चंद्रमा के विशेष गोचर से सूर्य और बुध के बीच ‘केंद्र योग’ का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य से द्वादश भाव में मंगल और द्वितीय भाव में शुक्र की उपस्थिति से ‘उभयचरी योग’ का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इन शुभ योगों के प्रभाव से मेष, वृषभ और विशेषकर मिथुन राशि के जातकों के लिए उन्नति के नए द्वार खुलेंगे और भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि दिन की शुरुआत में आप थोड़े भावुक या मानसिक रूप से अस्पष्ट महसूस कर सकते हैं. संभव है कि जिस लक्ष्य को लेकर आप पहले उत्साहित थे, आज उसे लेकर मन में थोड़ा संशय या दिशाहीनता का अनुभव हो. उन्होंने कहा है कि इसे असफलता के रूप में नहीं देखना चाहिए. यह इस बात का संकेत है कि आपकी प्राथमिकताएं अब बदल रही हैं. कभी-कभी हम अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही मानसिक रूप से उससे आगे निकल जाते हैं और आज का यह ठहराव उसी आंतरिक बदलाव को समझने का एक अवसर है.
भागवत गीता को आत्मसात करने से होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा है कि 9 मई के दिन शुक्ल योग बनाएगा. यह दिन आपके लिए शुभ होगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपके पास धन भी होगा और दानी भी बनेंगे. आप आज के दिन कहीं ठहरने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि शुक्ल योग की स्वामी पार्वती जी हैं, जिन्होंने गणपति को बनाया. आप उनकी तरह कलम चलाते रहेंगे तो लाभ होगा. भले ही आप कविता लिखे या राम- राम लिखे. उन्होंने कहा कि भूमि पुत्र बुध हैं, इसलिए मिथुन जातक जितना मिट्टी यानी भूमि से जुड़े रहेंगे निरोगी रहेंगे.
उन्होंने कहा कि मिथुन राशि वाले लोग भागवत गीता का तीसरे अध्याय आत्मसात करेंगे, तो बहुत लाभ होगा. भले ही मन के भीतर विचारों का द्वंद्व और भ्रम की स्थिति बनी रहे, लेकिन आपका व्यावहारिक पक्ष आज काफी मजबूत रहेगा. मन में हजार सवाल होने के बावजूद आप अपने पेशेवर और व्यक्तिगत उत्तरदायित्वों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे. अनुशासन और भ्रम के बीच यही संतुलन आपको पूरे दिन स्थिर बनाए रखेगा. अगर प्रेरणा की कमी महसूस हो, तो खुद पर दबाव न डालें. याद रखें कि हर ठहराव अंत नहीं होता, बल्कि यह मस्तिष्क को रिचार्ज करने के लिए जरुरी खाली समय है.
कार्य होगा पूरा, करें यह उपाय
उन्होंने कहा कि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह शनिवार सूर्य, बुध और चंद्रमा के गोचर के कारण अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. मिथुन राशि वाले दिन के पहले भाग से ही अपने कार्यों के प्रति काफी सक्रिय और सजग नजर आएंगे, जिससे लंबित कार्य समय सीमा के भीतर पूरे हो सकेंगे. भाग्य का साथ मिलने से अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि, वाहन या सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होने के योग हैं, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्रदान करने वाला होगा.
आज के दिन मन में बना रह सकता है प्रसन्नता का भाव
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि मिथुन जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से भी यह दिन सुखद रहने वाला है. वनसाथी का सहयोग आपके लिए किसी “तपती जमीन पर बरसात की बूंदों” की तरह शीतलता प्रदान करेगा, जो आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा. इसके साथ ही, संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार या उनकी प्रगति देखकर मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा. इस तरह यह शनिवार अपनी आंतरिक ऊर्जा को पहचानने और व्यावहारिक अनुशासन के साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ने का दिन है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


