आज 4 शुभ योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, पंचांग से जानें मुहूर्त,भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 8 May 2026: आज का शुक्रवार व्रत 4 शुभ योग में है. आज शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, वणिज करण, शुभ योग, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह में 05:35 ए एम से लेकर रात 09:20 पी एम तक है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग रात में 09:20 पी एम से लेकर कल सुबह 05:34 ए एम तक रहेगा. रवि योग में सूर्य के प्रभाव से सभी दोष मिट जाते हैं, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. आज के दिन भद्रा का साया दोपहर में 12:21 पी एम से लेकर देर रात 01:16 ए एम तक है. इसका वास पाताल लोक में है.
शुक्रवार को व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें. उनको चावल, दूध और चीनी से बनी खीर का भोग लगाएं या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पीली कौड़ियां अर्पित करें. श्री यंत्र की पूजा करें और शुक्रवार व्रत कथा सुनें. आप चाहें तो माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं. अपार धन की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ करें. आज के दिन इत्र, सफेद वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, चांदी, चावल, खीर आदि का दान करें. इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा. आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 मई 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 12:21 पी एम तक, फिर सप्तमी
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 09:20 पी एम तक, उसके बाद श्रवण
आज का करण- वणिज – 12:21 पी एम तक, विष्टि – 01:16 ए एम, मई 09 तक, उसके बाद बव
आज का योग- शुभ – 02:30 ए एम, मई 09 तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मकर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:35 ए एम
सूर्यास्त- 07:01 पी एम
चन्द्रोदय- 12:44 ए एम, मई 09
चन्द्रास्त- 10:24 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:53 ए एम
रवि योग: 05:35 ए एम से 09:20 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 02:15 पी एम से 04:01 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:20 पी एम से 05:34 ए एम, मई 09
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 9
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:35 ए एम से 07:16 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:16 ए एम से 08:56 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:56 ए एम से 10:37 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:20 पी एम से 07:01 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:39 पी एम से 10:58 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:17 ए एम से 01:37 ए एम, मई 09
अमृत-सर्वोत्तम: 01:37 ए एम से 02:56 ए एम, मई 09
चर-सामान्य: 02:56 ए एम से 04:15 ए एम, मई 09
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:16 ए एम से 08:56 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:16 ए एम से 09:10 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एम
राहुकाल- 10:37 ए एम से 12:18 पी एम
भद्रा- 12:21 पी एम से 01:16 ए एम, मई 09
भद्रा का वास- पाताल लोक में
यमगण्ड- 03:39 पी एम से 05:20 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 12:21 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.


