वट सावित्री व्रत पर बन रहे 5 शुभ संयोग, 1 घंटा 42 मिनट का है पूजा मुहूर्त, फिर दोपहर में

वट सावित्री व्रत पर बन रहे 5 शुभ संयोग, 1 घंटा 42 मिनट का है पूजा मुहूर्त, फिर दोपहर में

होमताजा खबरधर्म

वट सावित्री व्रत पर बन रहे 5 शुभ संयोग, 1 घंटा 42 मिनट का है पूजा मुहूर्त, फिर

Last Updated:

Vat Savitri Vrat 2026 Shubh Sanyog: इस साल के वट सावित्री व्रत पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं, वहीं पूजा के लिए सौभाग्य योग में 1 घंटा 42 मिनट का मुहूर्त मिल रहा है. उसके बाद दोपहर में फिर मौका मिलेगा.

Zoom

वट सावित्री व्रत 2026 मुहूर्त और शुभ संयोग. (Photo: AI)

Vat Savitri Vrat 2026 Shubh Sanyog: इस साल वट सावित्री व्रत के दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं. इसकी वजह से वट सावित्री व्रत और भी पुण्य फलदायी हो गया है. सा​थ ही वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए सुबह में 1 घंटा 42 मिनट का मुहूर्त है, उसके बाद फिर दोपहर में ही मौका मिलेगा क्योंकि बीच में राहुकाल आ रहा है. सुबह में बनने वाला सौभाग्य योग विवाहित महिलाओं के सुखी दांपत्य जीवन के लिए शुभ है. सुबह जब आप वट सावित्री व्रत की पूजा करेंगी, तो आपको सौभाग्य योग भी प्राप्त होगा.

5 शुभ संयोग में वट सावित्री व्रत

वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाते हैं. ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई शनिवार को है, इसलिए वट सावित्री व्रत 16 मई को रखा जाएगा. आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत पर बनने वाले 5 शुभ संयोग के बारे में.
  • दर्श अमावस्या: इस बार वट सावित्री व्रत के दिन दर्श अमावस्या भी है. इसमें पितरों के लिए स्नान, दान, तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितर धरती पर आते हैं, ताकि उनको तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि से तृप्त किया जा सके.
  • शनि जयंती: ज्येष्ठ अमावस्या को न्याय के देवता शनि महाराज का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन शनि जयंती मनाते हैं. ऐसे में वट सावित्री व्रत को शनिदेव की पूजा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा.
  • शनि अमावस्या: ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार को होने की वजह से यह शनि अमावस्या है. इसदिन शनि के दोष और पीड़ा से मुक्ति के उपाय करते हैं. साढ़ेसाती और ढैय्या के उपाय भी किए जाते हैं.
  • सौभाग्य योग: वट सावित्री व्रत के दिन प्रात:काल से सौभाग्य योग बन रहा है, जो सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इस योग में व्रत, पूजा, स्नान और दान करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. दांपत्य जीवन सुखमय होता है.
  • शोभन योग: वट सावित्री व्रत को दोपहर में शोभन योग बनेगा, जो पूर्ण रात्रि तक रहेगा. यह भी एक शुभ योग है.

वट सावित्री व्रत 2026 मुहूर्त

वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए सुबह में 1 घंटा 42 मिनट का मुहूर्त है. व्रती महिलाएं शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 07:12 ए एम से 08:54 ए एम के बीच पूजा करें. उस समय उपको सौभाग्य योग भी प्राप्त होगा. फिर 08:54 ए एम के से राहुकाल लगेगा, जो 10:36 ए एम तक रहेगा. फिर शोभन प्रारंभ हो जाएगा. इस योग में भी आप पूजा कर सकती हैं. चर-सामान्य मुहूर्त दोपहर 12:18 पी एम से 02:00 पी एम तक है. उसके बाद लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 02:00 पी एम से लेकर दोपहर 03:42 पी एम तक है, फिर अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 03:42 पी एम से लेकर शाम 05:23 पी एम तक रहेगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed